विज्ञापन

दिमाग जैसी दिखने लगी थी सिर की त्वचा, 11 महीने तक चला 23 साल के युवक का इलाज और फिर...

Rare Scalp Condition: हाल ही में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक 23 साल के युवक के सिर की त्वचा में अचानक ऐसी सिलवटें पड़ने लगी कि, खोपड़ी बिल्कुल इंसानी दिमाग जैसी दिखने लगी. पढ़ें पूरी खबर.

दिमाग जैसी दिखने लगी थी सिर की त्वचा, 11 महीने तक चला 23 साल के युवक का इलाज और फिर...
23 साल के युवक के सिर की खोपड़ी पर पड़ीं गहरी सिलवटें, जानिए कैसे एक दुर्लभ बीमारी का हुआ इलाज

Chinese Man Brain Scalp Condition: सोचिए क्या हो अगर किसी के सिर की त्वचा अचानक मोटी होने लगे और उसमें दिमाग जैसी सिलवटें बनने लगें, तो हैरानी होना लाजिमी है. ऐसा ही कुछ हुआ चीन के हुनान प्रांत के रहने वाले 23 साल के ली के साथ. जब ली 14 साल के थे, तब पहली बार उनके सिर पर यह अजीब सा बदलाव नजर आया था. धीरे धीरे ये दिक्कत उनके आधे सिर में फैल गई. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने इसे क्यूटिस वर्टिसिस गायराटा (Cutis verticis gyrata) नाम की एक बहुत ही दुर्लभ बीमारी बताया है.

सालों का दर्द और 11 महीने का कठिन इलाज (The Rare Brain Like Scalp Disorder)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ली ने सालों तक कई अस्पतालों के चक्कर काटे, लेकिन शुरुआती इलाज नाकाम रहा और सिर पर निशान पड़ने शुरु हो गए. जोखिम ज्यादा होने की वजह से बाकी अस्पतालों ने हाथ खड़े कर दिए. आखिर में वुहान यूनिवर्सिटी के झोंगनान अस्पताल के डॉक्टर झाउ वेई और उनकी टीम ने ली की जिम्मेदारी ली. डॉक्टरों ने दो स्टेप में इलाज की योजना बनाई. उन्होंने जुलाई में सिर की चमड़ी के नीचे टिश्यू एक्सपैंडर लगाए और 11 महीने तक धीरे धीरे लिक्विड डालकर स्वस्थ त्वचा को फैलाया.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: मिल गई विंडोज वॉलपेपर वाली असली जगह, नजारा देख फटी रह जाएंगी आंखें

सफल ऑपरेशन के बाद मिली सुकून भरी जिंदगी (A New Beginning And Normal Hair Growth)

स्वस्थ त्वचा तैयार होने के बाद डॉक्टरों ने 3 घंटे का कठिन ऑपरेशन करके खराब हिस्से को हटा दिया. अब ली का सिर पूरी तरह नॉर्मल दिख रहा है और अच्छी बात ये है कि उस हिस्से पर कुदरती बाल भी उग रहे हैं. सालों की इस शारीरिक और मानसिक तकलीफ से आखिरकार ली को मुक्ति मिल गई है. ली का ये मामला मेडिकल साइंस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें:-अपनी जगह से खिसक गई 2 फीट जमीन, वेनेजुएला में आए जुड़वां भूकंप पर NISAR सैटेलाइट का बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rare Medical Condition, Human Brain, Rare Scalp Condition, Cutis Verticis Gyrata, Plastic Surgery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com