विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2018

हमारे पंजाबी भटूरों को चीनी के इस शेफ ने बना दिया ऐसा, पूरी दुनिया में मचा बवाल, देखें वीडियो

भारत में छोले भटूरों को खूब पसंद किया जाता है. लोग इसे खूब खाते हैं. इसे हर जगह छोले भटूरों के नाम से ही जाना जाता है. लेकिन चीनी शेफ ने इस भटूरों के साथ ऐसा किया जिससे पूरे दुनिया में बवाल मचा हुआ है.

हमारे पंजाबी भटूरों को चीनी के इस शेफ ने बना दिया ऐसा, पूरी दुनिया में मचा बवाल, देखें वीडियो
चीनी शेफ भटूरों को स्कैलियन बबल पेनकेक्स नाम से अमेरिका में बेच रहे हैं.
  • भटूरों को चीनी शेफ अमेरिका में 'स्कैलियन बबल पेनकेक्स' नाम से बेच रहा है.
  • ऐसा करने पर पूरे दुनिया में बवाल मचा हुआ है.
  • लोगों ने उन्ही के फेसबुक पेज पर अपना गुस्सा निकाला है.
नई दिल्ली: भारत में छोले भटूरों को खूब पसंद किया जाता है. लोग इसे खूब खाते हैं. इसे हर जगह छोले भटूरों के नाम से ही जाना जाता है. लेकिन चीनी शेफ ने इस भटूरों के साथ ऐसा किया जिससे पूरे दुनिया में बवाल मचा हुआ है. इसे पाकिस्तान में भी काफी पसंद किया जाता है.

इस देश में आसमान से गिरी रहस्यमयी चीज, जिसे देख दहशत में आ गए लोग, देखें वीडियो

विदेशों में भी इंडियन रेस्टोरेंट में विदेशी लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. लेकिन चीनी शेफ ने इसे खुद का नाम देकर अमेरिका में 'स्कैलियन बबल पेनकेक्स' नाम से बेच रहा है. अमेरिका के मेरीलैंड में चीनी शेफ पीटर चैंग का रेस्टोरेंट है जहां लोगों को स्कैलियन बबल पेनकेक्स काफी पसंद आ रहा है. 

भारतीय लड़के और इटली की लड़की की अनोखी लव स्टोरी, चीन में प्यार फिर ऐसे रचाई शादी



पॉपुलर फूड वेबसाइड Tastemade ने वीडियो अपलोड किया है जो काफी वायरल हो रहा है. स्टार्टर के तौर पर ये इसे बेच रहे हैं. भटूरों को वो मिठी चटनी के साथ परोस रहे हैं. भारत और अन्य देशों में इसे छोले के साथ परोसा जाता है. सोशल मीडिया पर विदेश में रहने वाले इस शेफ से काफी नाराज हैं.

VIDEO: यह क्या हुआ कि सिडनी हार्बर में गिर गया यह 'छोटा कंगारू' फिर दिखा हैरान करने वाला नजारा

उन्होंने उनके ही फेसबुक पेज पर अपना गुस्सा निकाला है. लोगों का गुस्सा देखते हुए Tastemade ने अपने फेसबुक पेज से वीडियो हटा लिया है. लेकिन उनके ऑफिशियल पेज पर ये वीडियो देखा जा सकता है. कई फेसबुक पेजिज ने वीडियो को शेयर किया है.

देखें वीडियो-

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinese Chef, Chole Bhature, Scallion Bubble Pancakes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com