बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' आखिरकार शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म की रिलीज के मौके पर सनी देओल आत्मविश्वास से भरे नजर आए. इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और कहा कि अब कोई चिंता नहीं, कोई दबाव नहीं, बस दर्शकों के साथ मिलकर इस फिल्म का आनंद लेने का समय है. फिल्म के रिलीज होते ही सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में फिल्म के पर्दे के पीछे की मस्ती, शूटिंग के पल और फिल्म के कुछ दमदार सीन्स शामिल हैं.
सनी देओल ने शेयर किया बॉर्डर 2 का बीटीएस वीडियो
फिल्म के सेट पर सनी छोले भटूरे का लुत्फ उठाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म का मशहूर गीत 'तारा रम पम पम' का इस्तेमाल किया गया है. इस पोस्ट ने दर्शकों के अंदर पुरानी 'बॉर्डर' फिल्म की यादें ताजा कर दीं हैं. सनी देओल ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज 'बॉर्डर 2' का दिन है, न कोई चिंता है और न ही कोई तनाव, बस आराम करें और सब मिलकर फिल्म का आनंद लें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बॉर्डर 2 के बारे में
'बॉर्डर 2' 'बॉर्डर 2' 1997 में आई जे.पी. दत्ता की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित थी। नई फिल्म भी उसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, लेकिन इसे नए दौर की कहानी और भावनाओं के साथ पेश किया जा रहा है. फिल्म में सनी देओल सिपाही फतेह सिंह कलेर के किरदार में हैं. उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.
13 प्लस सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हुई बॉर्डर 2
'बॉर्डर 2' के निर्माता गुलशन कुमार और टी-सीरीज हैं. फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह हैं, जबकि भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी. दत्ता, और निधि दत्ता इसके निर्माण में शामिल हैं. फिल्म को बिना किसी कट के यूए 13 प्लस के सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया गया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं