चीन के झेजियांग के रहने वाले 53 साल के चेन जिनवेई एक मशीनरी कंपनी के मालिक हैं. उन्होंने अपना काम या फैमिली छोड़े बिना अपने इस सपने को सच कर दिखाया. वो एक महीना अपनी कंपनी और फैमिली को संभालते थे और फिर अगले महीने विदेश ट्रिप पर निकल जाते थे. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चीन में केवल 70 के करीब लोग ही ऐसे हैं जिन्होंने 233 देशों और जगहों की यात्रा की है. चेन जिनवेई उन्हीं में से एक हैं.
ये भी पढ़ें:-अंदर से कैसा दिखता है 40 साल पुराना जापानी घर? अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं वीडियो
बिजनेस और फैमिली के साथ पूरा किया सपना
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चेन का ये सफर आसान नहीं था. अंटार्कटिका पहुंचने के लिए उन्हें दो बार कोशिश करनी पड़ी, क्योंकि पहली बार जहाज में खराबी आ गई थी. इसके अलावा अफ्रीका में उन्हें मलेरिया हो गया और ग्रीस में उन्होंने भूकंप का सामना किया, लेकिन इन हादसों ने उन्हें घबराने के बजाए हर मुश्किल परिस्थिति में शांत रहना सिखाया.
ये भी देखें-एप्पल के नए iPhone में NDTV का ऐप, लॉन्च में आया नजर
दुनिया भर की करेंसी दान कर दिया अनोखा संदेश
अपनी यात्राओं के दौरान चेन ने केवल फेमस जगहें नहीं देखीं, बल्कि वहां के कल्चर को भी समझा. उन्होंने 198 देशों की करेंसी इकट्ठी की और उसे फेमस चाइनीस एक्सप्लोरर जू शियाके मेमोरियल हॉल को दान कर दिया. चेन का कहना है कि, 'काम हो या ट्रिप, लगातार कोशिश करते रहना चाहिए.' दुनिया घूमने की ख्वाहिश रखने वालों को सलाह देते हुए वो कहते हैं कि, 'इंतजार मत कीजिए, समय किसी का इंतजार नहीं करता.'
ये भी पढ़ें:-LinkedIn पर नौकरी की जगह मिला शादी का ऑफर, अमेरिका में सेटल बेटे के लिए मां ने भेजा मैसेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं