विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2025

जान जाए तो जाए, खाना बेकार न जाए! भूकंप के दौरान खाने की प्लेट लेने के लिए वापस घर में भागा बच्चा, देख नहीं रुकेगी हंसी

23 जून को ग्वांगडोंग प्रांत के किंगयुआन में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया. जहां ज्यादातर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे थे, वहीं इस छोटे लड़के की प्राथमिकताओं ने इंटरनेट पर लोगों को खूब गुदगुदाया.

जान जाए तो जाए, खाना बेकार न जाए! भूकंप के दौरान खाने की प्लेट लेने के लिए वापस घर में भागा बच्चा, देख नहीं रुकेगी हंसी
भूकंप के दौरान घर से बाहर भागा परिवार, लेकिन बच्चे ने किया गजब कारनामा

छोटे बच्चों के लिए उनके पसंद की चीजें, खासकर उनके पसंद के खाने-पीने की चीजें किसी भी दूसरी चीज से ऊपर होती हैं. चीन के एक बच्चे ने इस बात को सच साबित किया और अपनी जान के ऊपर उसके फेवरेट खाने को रखा. दक्षिणी चीन का एक मज़ेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जब एक लड़का भूकंप आने पर जान बचाकर भागने की जगह अपने खाना पर ध्यान देता है. जबकि पूरा परिवार घर से सुरक्षित निकलने की कोशिश करता है, वह इस कोशिश में रहता है कि भागने से पहले वह कितना अधिक खाना बटोर सकता है.

23 जून को ग्वांगडोंग प्रांत के किंगयुआन में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया. जहां ज्यादातर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे थे, वहीं इस छोटे लड़के की प्राथमिकताओं ने इंटरनेट पर लोगों को खूब गुदगुदाया.

खाना लेकर भागा बच्चा

सोशल मीडिया पर इस पल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें परिवार भूकंप के समय घर पर खाना खाते हुए दिखाई दे रहा है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार पिता, जिसे केवल उसके उपनाम ली से पहचाना जाता है, ने अपने छोटे बेटे को पकड़ा और दरवाज़े की ओर भागा. बड़ा बेटा भी पीछे-पीछे भागता है, लेकिन फिर उसे ख्याल आता है कि उसने अपना फेवरेट फूड तो टेबल पर ही छोड़ दिया. ऐसे में भूकंप के बीच वह फिर से लौटता है और खाना लेकर भागता है.

बाहर निकलते समय वह चावल के कटोरे के साथ सब्जियों की एक प्लेट भी ले जाने की कोशिश करता है. इस बात से चिंतित कि गर्म डिशेज के साथ सीढ़ियों की नौ मंजिलों पर चलने से चोट लग सकती है, ली ने अपने बेटे को खाना वापस रखने और सुरक्षित भागने पर ध्यान देने के लिए कहा. लड़का खाने की कटोरे को वापस रख देता है लेकिन जाने से पहले जल्दी-जल्दी खाने लगता है.

जिमू न्यूज़ से बात करते हुए, ली ने कहा, "उस समय, मैं बहुत घबरा गया था और बस उसे भागो, भागो कहता रहा. उसके पास एक नेचुरल कॉमेडिक सीन है. मुझे वीडियो देखने के बाद ही एहसास हुआ कि यह कितना मज़ेदार था." ली ने जिमू न्यूज़ को बताया कि ऐसा नहीं कि जिन डिशेज को खाने के लिए वह वापस घर में भागा वो उसके फेवरेट नहीं है, वो तो बस फूडी है, खाने का उसे बहुत चाव है.

ये भी पढ़ें: पत्नी के तलाक देने से परेशान शख्स ने मेट्रो ट्रेन के अंदर लगा दी आग, Video देख उड़ जाएंगे होश

ये Video भी पढ़ें:

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China Earthquake Funny Video, China Earthquake Video, Chinese Boy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com