विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2012

चंद्रमा की मिट्टी लाएगा चीन

चंद्रमा की मिट्टी लाएगा चीन
बीजिंग: चीन वर्ष 2017 में अपने चंद्र अभियान के तहत चंद्रमा की मिट्टी स्वदेश लाकर विभिन्न संस्थानों में उसका अध्ययन करेगा।

एक शीर्ष चीनी वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी। समाचार पत्र चाइना डेली ने लूनर एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट के मुख्य वैज्ञानिक ओयुयांग झियुयान ने कहा कि चीन इसके अलावा शुक्र ग्रह से 2030 में सैम्पल लाने पर विचार कर रहा है।

चांग-5 प्रोब द्वारा लाए जाने वाले नमूनो के परीक्षण के बारे में झियुयान ने कहा, "हम पूरे देश की ताकत को उच्चतम स्तर की सफलता हासिल करने के लिए उपयोग में लाएंगे। हम वह कहना चाहेंगे जो अब तक किसी ने नहीं किया है।"

चीन के लूनर प्रोजेक्ट के तहत चंद्रमा पर मानवरहित विमान भेजना, मानव को चंद्रमा की सतह पर उतारना और एक चंद्र केंद्र स्थापित करना है। यह सब पहले चरण की तैयारी है।

चीन ने अपने चांग-1 आर्बिटर को वर्ष 2007 में लांच किया था और फिर चांग-2 को 2010 में लांच किया गया। दोनों बार चीन को बड़ी मात्रा में वैज्ञानिक आंकड़े और चंद्रमा के हाई रिज्योल्यूशन मैप प्राप्त हुआ।

इस सिलसिले का तीसरा प्रोब, जिसे चांग-3 नाम दिया गया है, अगले साल चंद्रमा के लिए रवाना किया जाएगा। वर्ष 2020 तक चंद्रमा के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने के बाद चीन मानवयुक्त चंद्र मिशन की तैयारी करेगा लेकिन इसके लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Moon Sand, चीन, चांद की जमीन, चांद की मिट्टी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com