विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2020

महिला के कान में घुस गई मकड़ी, ऐसे बना लिया अंदर जाला, कमजोर दिल वाले न देखें ये Video

चीन (China) में एक डॉक्टर ने महिला के कान से स्पाइडर को हटाया. उन्होंने लाइव वीडियो दिखाकर सर्जरी की. वो मकड़ी करीब एक हफ्ते तक महिला के कान के अंदर थी और उसने वेब बना लिया था. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.

Also Read in
महिला के कान में घुस गई मकड़ी, ऐसे बना लिया अंदर जाला, कमजोर दिल वाले न देखें ये Video
महिला के कान में घुस गई मकड़ी, ऐसे बना लिया अंदर जाला.

एक मकड़ी महिला के कान के अंदर घुस गई और उसने कान के अंदल जाला बना दिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है. डेली स्टार की खबर के मुताबिक, चीन (China) में एक डॉक्टर ने बुजुर्ग महिला के बाएं कान से स्पाइडर को हटाया. उन्होंने लाइव वीडियो दिखाकर सर्जरी की. वो मकड़ी करीब एक हफ्ते तक महिला के कान के अंदर थी और उसने रहने के लिए वेब बना लिया था. 

22 अप्रैल को, रोगी - जिसे नाम नहीं दिया गया है - चीन के सिचुआन प्रांत में पारंपरिक चीनी चिकित्सा के मियांयांग अस्पताल का दौरा किया. उसने एक चुभने वाले दर्द, खुजली और कान में आवाज आने की शिकायत की.

लाडिबेल के अनुसार, डॉक्टर लियू ने महिला के कान में रेशम की एक गेंद को देखा और एक ओटोस्कोपी की सिफारिश की. परीक्षण में एक जीवित मकड़ी का पता चला, जिसे डॉक्टर ने कान में केमिकल की बूंदों को डालकर मकड़ी को हटा दिया और चिमटी से उसे बाहर निकला दिया. 

प्रक्रिया के दौरान फिल्माए गए डरावने फुटेज में मकड़ी को महिला के कान के अंदर उसके वेब के पीछे से निकलते हुए दिखाया गया है. फुटेज को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है.

अगर आप बहादुर महसूस कर रहे हैं तो इसे नीचे वीडियो देख सकते हैं.

देखें Video:

सौभाग्य से, मकड़ी द्वारा महिला के कान को क्षतिग्रस्त नहीं किया. उसने कहा कि यह शायद उसके कान में प्रवेश कर गई थी, जब वह वाइन यार्ड में काम कर रही थीं.

डॉक्टर लियू ने कहा, "यह अच्छी बात थी कि मकड़ी छोटी थी और उसने अपने ईयरड्रम को नहीं तोड़ा था, अन्यथा उन्हें सुनने की हानि हो सकती थी." उन्होंने कहा कि हालांकि मकड़ियों के कान में प्रवेश करने की घटनाएं आम नहीं हैं, लेकिन यह एक अलग मामला नहीं था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Spider In Ear, Spider Spins Web Inside Ear, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com