- सूरत जिले के बाबेन गांव के पास बाइक और बैलगाड़ी के बीच गंभीर सड़क हादसा हुआ था
- हादसे में बाइक पर सवार दो युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हुए थे
- घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई
गुजरात के सूरत के एक गांव में बाइक और बैलगाड़ी के बीच गंभीर सड़क हादसा हो गया. हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है,जिसमे ये पूरी घटना कैद हो गई. वीडियो में दिखा कि बाइक पर सवार दो युवक सामने से आ रही बैलगाड़ी से टकरा गए,टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक समेत बैलगाड़ी के बीच में सड़क पर गिर पड़े. दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
भीषण टक्कर का वीडियो आया सामने
घटना के अनुसार, वीडियो सूरत जिले के बाबेन गांव के पास का है. यहां बाइक और बैलगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार दो युवक सामने से आए और एक बैलगाड़ी से टकरा गए. वीडियो में दिख रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े.
एक की मौत
हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करा इलाज शुरू करा दिया गया है. इलाज के दौरान वरुण पवार नाम के युवक की मौत हो गई तो वहीं दूसरे युवक कमलेश सिगदाने की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है.दोनों युवक बाबेन गांव स्थित ओम रेसिडेंसी के निवासी थे.पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
सूरत में बैलगाड़ी और बाइक की भीषण टक्कर, 1 की मौत, हादसे का CCTV देख आप भी दहल जाएंगे
— NDTV India (@ndtvindia) February 21, 2026
पूरी खबर: https://t.co/tu7VY9zbLc#Surat pic.twitter.com/QZpGCyOR2K
सूरत से अमित ठाकुर की रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं