Viral News: चीन अपनी बंद पड़ी कोयला खदानों को अंडरग्राउंड फार्म में बदलने की तैयारी कर रहा है. साइंटिस्ट्स ने रिसर्च करके इसके लिए पूरा प्लान भी बना लिया है और अब सरकार से हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है. इस प्लान में कहा गया कि जमीन के नीचे खेती करने से ना तो बारिश से फसल खराब होने की टेंशन रहेगी, ना ही खेतों में सूखा पड़ने का डर सताएगा. हर मौसम में फसल सुरक्षित रहेगी.
कैसी होगी अंधेरी खदानों में खेती?
इस पूरी प्लानिंग का खुलासा हाल ही में आई चाइना माइनिंग मैगजीन से हुआ है, जिस पर साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने एक रिपोर्ट तैयार की है. इसमें बताया गया है कि खुले आसमान के बजाय बंद एनवायरनमेंट में खेती करना कैसे संभव होता है. रिपोर्ट के मुताबिक, खदान के अंदर नेचुरल लाइट नहीं जा सकती, इसीलिए फसल को उगने में मदद करने के लिए आर्टिफिशियल लाइटिंग का यूज किया जाएगा. खदानों में पहले से मौजूद मजबूत पावर ग्रिड और वेंटिलेशन सिस्टम से यह संभव हो सकेगा.
जमीन के नीचे का टेम्परेचर हमेशा एक जैसा रहता है, इसीलिए फसलों को गर्मी देने के लिए जियोथर्मल एनर्जी का यूज किया जाएगा, जिससे ग्रीनहाउस गैसों का एमिशन भी घटेगा. इसके अलावा, खदानों के जहरीले और हैवी मेटल्स वाले कंटामिनेटेड वाटर को मेम्ब्रेन सेपरेशन जैसी तकनीक से साफ करके चाय और रेपसीड जैसी फसलों की सिंचाई की जाएगी.
अंतरिक्ष मिशन की तैयारी असली मकसद
हालांकि वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि फिलहाल उनका मकसद बड़े पैमाने पर अनाज उगाना नहीं है, बल्कि वे इन खदानों को एक एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग एक्सपेरिमेंटल प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं. यहां साइंटिस्ट्स जमीन की गहराइयों में रोशनी, पानी, हवा, गर्मी और कार्बन के असर की बारीकी से स्टडी करेंगे. इस रिसर्च का असली फायदा फ्यूचर के अंतरिक्ष मिशन से मिलेगा. इससे दूसरे ग्रहों के मुश्किल वातावरण में इकोसिस्टम बनाने और वहां इंसानों के लिए खाना उगाने का इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में बड़ी मदद मिलेगी.
2030 तक खाली होंगी 15,000 खदानें
रिपोर्ट की मानें तो साल 2010 से 20219 के बीच चीन ने करीब 12 हजार खदानें बंद की हैं. एक अनुमान के मुताबिक, साल 2030 तक यह आंकड़ा बढ़कर 15 हजार तक पहुंच सकता है. यानी चीन के पास अंडरग्राउंड खेती के लिए करीब 254 अरब क्यूबिक फीट जगह उपलब्ध हो जाएगी. इस खाली जगह का इस्तेमाल अंडरग्राउंड खेती के लिए किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- ट्रंप की जीत का स्टीक अनुमान लगाने वाले 'चीन के नोस्त्रेदमस' ने की 5 नई भविष्यवाणियां, चेतावनी पढ़कर सहमे लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं