विज्ञापन

ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर चीन के 'नास्त्रेदमस' और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हो गई सच, जानिए आखिर क्या कहा था

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच चीन के नास्त्रेदमस कहे जाने वाले मशहूर यूट्यूब चैनल प्रोडक्टिव हिस्ट्री के होस्ट और प्रोफेसर जुएकिन जियांग और बुल्गारिया के बाबा वेंगा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी चर्चा में है.

ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर चीन के 'नास्त्रेदमस' और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हो गई सच, जानिए आखिर क्या कहा था
नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

ईरान-इजरायल के बीच भीषण जंग जारी है. ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों ने माहौल को और भी ज्यादा संगीन बना दिया है. वहीं, पलटवार करते हुए ईरान ने इजरायल और गल्फ देशों को अपना निशाना बना लिया है. इसी बीच सोशल मीडिया और लोगों के बीच चीन के नास्त्रेदमस कहे जाने वाले मशहूर यूट्यूब चैनल प्रोडक्टिव हिस्ट्री के होस्ट और प्रोफेसर जुएकिन जियांग और बुल्गारिया के बाबा वेंगा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी चर्चा में है.

यह भी पढ़ें: रेत पर सोते खामेनेई, तेल चुराते ट्रंप! वायरल AI वीडियो में दिखा मजेदार ‘पॉलिटिकल गेम', लोगों को खूब आ रहा पसंद

क्या थी बाबा वेंगी की भविष्यवाणी?

बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने कहा था कि, 2026 में पूर्वी हिस्से से एक बड़ा युद्ध शुरू हो सकता है, जो धीरे-धीरे दुनिया को अपनी चपेट में लेगा. उनका दावा था कि यूरोप को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है. आज जब अमेरिका ईरान तनाव, इजराइल ईरान युद्ध, तीसरा विश्व युद्ध 2026 जैसे शब्द खोजे जा रहे हैं, तो लोग उनकी बातों को जोड़कर देख रहे हैं. उनका दावा था कि युद्ध के बाद यूरोप की धरती बंजर जैसी हो सकती है और वहां सामाजिक तथा आर्थिक संकट गहरा सकता है. उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि इस टकराव में रूस एक मजबूत वैश्विक शक्ति के रूप में उभर सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

चीन के नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

प्रोफेसर जुएकिन जियांग ने तीन भविष्यवाणियां की थीं. पहली डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में वापस आएंगे. दूसरी वह ईरान के साथ युद्ध की शुरुआत करेंगे और तीसरी भविष्यवाणी थी की ईरान से अमेरिका युद्ध हार जाएगा. अब वास्तव में पहली 2 भविष्यवाणी सच हो गई हैं और सबकी नजर तीसरी पर टिकी हुई है. 

मिडिल ईस्ट में तनाव के हालात

अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए हैं. खबरों के अनुसार, तेहरान के अहम सरकारी स्थानों को निशाना बनाया गया. इसके बाद पूरे पश्चिम एशिया में तनाव और गहरा हो गया है. ईरान ने भी जवाबी कदम उठाने की चेतावनी दी है, जिससे खौफ का साया और फैल गया है. बताया जा रहा है कि हालात बिगड़ने के बाद ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था. इजराइल ने भी एहतियातन उड़ानों पर रोक लगाई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com