Inspiring Real Life Story: साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की इस जांबाज महिला सैनिक ने जब अपना 105वां जन्मदिन मनाया, तो हर कोई इमोशनल हो गया. व्हीलचेयर पर बैठी और फौजी वर्दी में सजी वांग क्वानयिंग (Wang Quanying) के सीने पर लगे मेडल उनके गौरवशाली इतिहास की गवाही दे रहे थे.

Photo Credit: scmp
जज्बे की अनोखी कहानी (A Tale of Extraordinary Spirit)
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, वांग का बचपन बहुत गरीबी और संघर्ष में बीता है. एक साल की उम्र में अनाथ हुईं वांग ने सिर्फ पांच साल की उम्र में दूसरों के घरों में मजदूरी शुरू कर दी थी, लेकिन 1935 में जब उनके गांव में रेड आर्मी पहुंची, तो उन्होंने समाज की सेवा करने की ठान ली और महज 14 साल की उम्र में सेना में भर्ती हो गईं.

Photo Credit: scmp
मौत को करीब से देखा (Surviving the Hardships of War)
जंग के दौरान उन्होंने खाना पकाने से लेकर घायल सैनिकों की मरहम पट्टी तक हर जिम्मेदारी निभाई. एक युद्ध के दौरान बर्फ से ढके पहाड़ों को पार करते समय उन्होंने भूख और ठंड का सामना किया. उनके साथ के 12 साथी शहीद हो गए, लेकिन वांग ने हार नहीं मानी और आज वो अपने उन साथियों की याद में अपना जीवन जी रही हैं.
ये भी पढ़ें:-109 साल पहले पिकनिक मनाने गए लोगों की इस फोटो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, दिखा कुछ ऐसा देख चकरा जाएगा दिमाग
ये भी पढ़ें:-अजब गजब: क्या आपने ऐसा गांव देखा है जहां सड़कें नहीं, छतों पर चलते हैं लोग? VIDEO उड़ा देगा होश
लंबी उम्र का रहस्य (The Secret to Her Longevity)
वांग अपनी लंबी उम्र का श्रेय सकारात्मक सोच, शाकाहारी भोजन और दूसरों की मदद करने की भावना को देती हैं. आज उनकी चार पीढ़ियों का भरा पूरा परिवार है और वो सादगी भरा जीवन जी रही हैं. वांग क्वानयिंग की कहानी हमें सिखाती है कि विपरीत हालात में भी इंसान का हौसला उसे किसी भी मंजिल तक ले जा सकता है. वह न केवल एक सिपाही हैं, बल्कि एक ऐसी मिसाल हैं, जिसने इतिहास के पन्नों को अपनी हिम्मत से जिंदा रखा है.
ये भी पढ़ें:-अमेरिका में ऐसे होते हैं मिडिल क्लास घर, 1 एकड़ में फैला है पूरा आशियाना, प्राइज जानकर ठनक जाएगा माथा!
ये भी पढ़ें:-VIDEO: मेयर ने मगरमच्छ से रचाई शादी, Kiss करके बयां की मोहब्बत, जानें आखिर क्यों करना पड़ा ये अजीबोगरीब काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं