विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2021

पिता को पहली बार गंजा देख पहचान नहीं पाए बच्चे, कुछ देर तक घूरने के बाद चीख-चीखकर लगे रोने - देखें मजेदार Video

कई बार आपके साथ भी ऐसा जरूर होगा जब आपने किसी शख्स को पहले बार गंजा देखा हो और आप उसे पहचान न पाएं हों. ऐसा हुआ कुछ हुआ दो मासूम बच्चों के साथ, जिन्होंने पहली बार जब अपने पिता को गंजा देखा तो वे हैरान होकर देखने लगे.

पिता को पहली बार गंजा देख पहचान नहीं पाए बच्चे, कुछ देर तक घूरने के बाद चीख-चीखकर लगे रोने - देखें मजेदार Video
पिता को पहली बार गंजा देख पहचान नहीं पाए बच्चे, कुछ देर तक घूरने के बाद चीख-चीखकर लगे रोने

कई बार आपके साथ भी ऐसा जरूर होगा जब आपने किसी शख्स को पहले बार गंजा देखा हो और आप उसे पहचान न पाएं हों. ऐसा हुआ कुछ हुआ दो मासूम बच्चों के साथ, जिन्होंने पहली बार जब अपने पिता को गंजा देखा तो वे हैरान होकर देखने लगे और फिर जो हुआ वो देखने के बाद आप भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे. यह वीडियो काफी मजेदार है और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @Aqualady6666 नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘जब दो जुड़वा बच्चों ने अपने पापा को पहली बार गंजा देखा. दोनों का रिएक्शन तो देखिए.' वीडियो में आप खुद देख सकते हैं, कि दो जुड़वा बच्चे बैठे हैं और उनके सामने उनके पिता बैठे हैं जो गंजे हैं. बच्चों ने पहले बार अपनी पिता को गंजा देखा तो वे आंखे फाड़कर उन्हें देखते ही रह गए, लेकिन कुछ देर बाद दोनों बच्चे जब उन्हें पहचान नहीं पाए तो कैसे जोर-जोर से रोने लगते हैं.

बच्चों का यह वीडियो बहुत क्यूट है. लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को अबतक 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर एक लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Father Bald For First Time, Child Cute Video, Child Cute Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com