Street Vendor Make Ice Cream Out Of Chai: यूं तो आपने कई चाय प्रेमियों को देखा होगा, जो तरह-तरह की चाय पीने के शौकीन होते हैं. वहीं कुछ चाय बनाने वाले ऐसे भी होते हैं, जो चाय में कुछ चीजों को मिलाकर इसका स्वाद को दोगुना कर देते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसे स्ट्रीट वेंडर का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर चाय के शौकानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. वीडियो में चाय को पीने की जगह, खाने वाला बना दिया है. दरअसल एक स्ट्रीट वेंडर ने अपने अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट से चाय की आइसक्रीम बना डाली, जो चाय के शौकीनों को कतई बर्दाश नहीं हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक स्ट्रीट वेंडर (Street vendor make ice cream out of chai) ने आपकी पसंदीदा चाय को आइसक्रीम (Chai Ice cream video) में तब्दील कर दिया. इस अजीबोगरीब डिश (weird dish) का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. यूं तो आपने खाने के कई व्यजनों के साथ अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट्स होते देखें होंगे, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिल जाते हैं. कोई मैगी के साथ एक्सपेरिमेंट कर के उसमें कोल्डड्रिंक मिला रहा है, तो कोई फेमस होने के लिए छोले भटूरे की ही आइसक्रीम (Chhole Bhature Ice cream) बनाकर तैयार कर रहा है, जिसके चलते खाने के शौकीन इन्हें इंटरनेट पर खूब खरी खोटी सुना रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे एक शख्स ठंडी करने वाली मशीन के ऊपर एक कप चाय डाल देता है और उसके बाद वो उसमें दूध मिलाता है. देखते ही देखते कुछ ही सेकेंड में चाय और दूध जमने लगते हैं. इसके बाद वो उसमें चॉकलेट क्रीम मिलाता है और खूब मसलता है, जिससे वो पेस्ट में बदल जाए. ठंडा करने वाले इस तवे पर फैलाकर वो शख्स रोल बना लेता है और आखिर में एक प्लेट पर सजाकर खाने के लिए सर्व कर देता है.
हाल ही में एक स्ट्रीट वेंडर ने चाय को आइसक्रीम बना दिया है, जिसके बारे में देख और सुनकर चाय के शौकानों का दिल टूट गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इस वीडियो को Mi_nashikkar_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर अच्छे अच्छों का सिर चकरा रहा है. वीडियो में एक शख्स चाय से अजीबोगरीब डिश (weird dishes) बनाता नजर आ रहा है, इस डिश का नाम है चाय आइसक्रीम.
वीडियो देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक ने कहा, 'मशीन मिल गई है, तो कुछ भी बनाएंगे.' दूसरे ने कहा कि, 'वो अपने बच्चों के लिए पैरासीटामौल आइसक्रीम चाहता है.' वहीं तीसरे ने कहा कि, 'अब तंदूरी चिकेन आइसक्रीम या फिर चिली चिकेन आइसक्रीम बना दो.' चौथे ने कहा कि, 'आजकल लोग पैसे कमाने के लिए कुछ भी बनाकर बेच दे रहे हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं