CBSE 10th Fail Chaiwala: अबतक इंटरनेट पर बहुत से चायवाले वायरल हो चुके हैं. कोई MBA करके चाय बेच रहा है, तो कोई ग्रेजुएट होकर चाय बेच रहा है. इसी लिस्ट में अबत एक नया चायवाला शामिल हो गया है. जिसने MBA या ग्रेजुएशन तो नहीं किया लेकिन 10वीं फेल है. वो सीबीएसई से. दरअसल, इस लड़के की टी स्टॉल पर लिखा है- सीबीएसई 10वीं फेल चायवाला. यही वजह है कि इस लड़के की टी स्टॉल (Tea Stall) सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दिलचस्प बात ये है कि यह लड़का आम चायवालों की तरह चाय नहीं बेचता बल्कि, फॉर्मल पैंट-शर्ट पहनकर और टाई लगाकर चाय बेच रहा है. इंटरनेट पर वायरल होते है लोगों ने इस अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरु कर दी है. बुहत से यूजर्स ने तो इसे देखने के बाद बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता ज़ाहिर की है.
वायरल हो रही इस रील में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे एक टी स्टाल है, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- CBSE 10th Fail Chaiwala. स्टॉल पर एक लड़का चाय बनाता दिखाई दे रहा है, जिसने सफेद शर्ट पहनी है और काले रंग की टाई लगा रखी है. वो चाय बना रहा है और फिर लोगों को सर्व कर रहा है. हालांकि, उसकी चाय के बारे में लोगों ने अभी तक कुछ नहीं बताया लेकिन उसकी चाय की दुकान का नाम लोगों के बीच छाया हुआ है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देखें Video:
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @lucknowi_sallu नाम के अकाउंट शेयर किया गया है. वीडियो को अबतक 59 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2 लाख 27 हज़ार बार लाइक किया जा चुका है. लोग वीडियो पर कमेंट कर मज़े ले रहे हैं. वहीं कुछ लोग बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता भी ज़ाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अब नर्सरी फेल वाला भी आएगा. दूसरे यूजर ने लिखा- भाई सही समय पर तूने काम शुरू कर दिया मां-बाप का पैसा बर्बाद नहीं किया. तीसरे यूजर ने लिखा- तुम्हें अभी पढ़ाई करनी चाहिए थी.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं