विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2022

ऊंची दीवार पर चढ़ रहा था भारी भरकम विशाल सांप, देखते-देखते करीब पहुंची बिल्ली और फिर… - देखें Shocking Video

थाईलैंड का एक वायरल वीडियो जिसमें एक विशाल सांप को एक ऊंची दीवार पर चढ़ते हुए दिखाया गया है, दर्शकों को हैरान कर दिया है.

Also Read in
ऊंची दीवार पर चढ़ रहा था भारी भरकम विशाल सांप

अगर आप सांपों से डरते हैं, तो जरूर आपने उन्हें खुद से दूर रखने के लिए हर संभव कोशिश की होगी. थाईलैंड का एक वायरल वीडियो जिसमें एक विशाल सांप को एक ऊंची दीवार पर चढ़ते हुए दिखाया गया है, दर्शकों को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक मोटा, लंबा भरी भरकम विशालकाय सांप देखा जा सकता है, जो दीवार के किनारों से लिपटा हुआ है.

58 सेकंड लंबी इस क्लिप की शुरुआत सांप के दीवार के कोने पर चढ़ने से होती है. कुछ देर में हम देखते हैं कि सांप दीवार के टॉप पर पहुंच गया है, जहां इमारत की टाइल वाली छत देखी जा सकती है. फिर यह दूसरी तरफ खिसक जाता है. सांप की लंबाई और मोटाई किसी को भी डरा सकती है.

हालांकि, वीडियो में एक और भी चीज है जिसने हनारा ध्यान खींचा वह है टाइल वाली छत पर बैठी एक बिल्ली, उस दौरान जब सांप छत पर ऊपर की ओर जा रहा था. वीडियो के कुछ सेकंड में, हम इस बिल्ली को चुपके से सांप के करीब जाते हुए देखते हैं. अगर आपको लग रहा है कि बिल्ली सांप को देखकर भाग जाएगी, तो आप गलत हैं. सांप को करीब से देखने के लिए बिल्ली इधर-उधर छुप जाती है, लेकिन वहां से जाती नहीं.

वीडियो को यूट्यूब चैनल वायरलहॉग पर शेयर किया गया था. घटना इसी महीने थाईलैंड में हुई थी. कैप्शन में लिखा था, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि सांप इतना ऊपर चढ़ जाएगा."

इस क्लिप को अब 26 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, कई यूजर्स ने सांप की लंबाई के साथ-साथ सांप को इधर-उधर देखने की बिल्ली की हरकत पर भी कमेंट किया है. कुछ यूजर्स ने सांप को "खूबसूरत" और "सुंदर" कहा. कुछ यूजर्स ने यह भी महसूस किया कि लोग ऐसे वातावरण में कैसे रह सकते हैं जहां एक इतना बड़ा सांप लापरवाही से इधर-उधर कही भी चला जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Large Snake Climbing On A High Wall, Viral Video Of Snake, Cat And Snake Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com