Huge size Snake python seen in forest: एनाकोंडा मूवी याद है आपको. इस मूवी में विशालकाय सांपों का डरावना संसार गढ़ा गया है. इस फिल्म को देखते हुए भले ही दहशत से दिल डरा रहता हो लेकिन ये इत्मिनान जरूर रहता है कि सारा डर सिर्फ फिल्मी पर्दे पर ही दिख रहा है. बड़े बड़े सांप वीएफएक्स से रचे गए हैं. ऐसा सच में नहीं होता. लेकिन एक वायरल वीडियो आपको आपकी सोच बदलने पर मजबूर कर देगा. क्योंकि, इस वीडियो में आपको ऐसा अजगर नजर आएगा जिसका ओर छोर ही नजर नहीं आता है. इस अजगर को देखकर यूजर्स भी सोशल मीडिया पर ही डरे हुए हैं. आप भी ये वीडियो देखने के बाद शायद डरे हुए ही नजर आएं.
जंगल में दिखा विशालकाय अजगर
अजगर ऐसा जीव है जिसका साइज वैसे ही काफी बड़ा होता है. इंस्टाग्राम पर तारिक पठान के अकाउंट से शेयर हुआ वीडियो देखकर आप शायद हैरान रह जाएं. क्योंकि ये अजगर साइज में बड़ा नहीं बहुत ही ज्यादा बड़ा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं अजकर पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है. इस कोशिश में वो इतना ऊपर तक उठ गया है कि सीधा खड़ा हुआ नजर आता है. उसके बाद वो कुंडली मार कर ऊपर चढ़ता चला जाता है. लेकिन अजगर इतना बड़ा है कि उसका दूसरा सिरा आखिर तक नजर नहीं आता है. इस वीडियो को शेयर करते हुए तारिक पठान ने लिखा है कि अदरी गांव में ये विशालकाय अजगर देखा गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कहां ये गांव?
इस विशालकाय अजगर को देखने के बाद यूजर्स तरह तरह के सवाल पूछ रहे हैं. कुछ यूजर्स का सवाल ये है कि इतना बड़ा अजगर कहां से आया. कुछ लोग इस गांव के बारे में जानना चाहते हैं और पूछ रहे हैं कि ये गांव कहां है. एक यूजर ने ये सलाह भी दी है कि तुरंत एक्सपर्ट लोगों को बुलवाकर इस अजगर को पकड़ना चाहिए और घने जंगल में छोड़ देना चाहिए. ये अजगर लोगों की जान के लिए खतरा साबित हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं