सोशल मीडिया पर जानवरों के बहुत से वीडियो हर रोज़ वायरल होते रहते हैं, जिनमें खतरनाक और फनी दोनों ही तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं. जिनमें खासकर कुत्ते, बिल्ली, बंदर, हाथी, शेर, चीता, बाघ, भालू और सांप के बहुत से वीडियो होते हैं. ऐसे भी वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर हम डर जाते हैं और बहुत से ऐसे वीडियो भी होते हैं जिन्हें देखकर हम अपनी हंसी को कंट्रोल ही नहीं कर पाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. ये वीडियो एक बिल्ली और कछुए का है, जिसमें बिल्ली का रिएक्शन देख आप लोटपोट हो जाएंगे.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर के अंदर खड़ी एक बिल्ली दिखाई दे रही है. जो कांच के दरवाज़े से बाहर की ओर देख रही है और बहुत हैरान सी दिख रही है. अगले ही पल आप देखेंगे कि बाहर की ओर कुछ दूर से एक कछुआ, बिल्ली की ओर बढ़ रहा है. जिसे देखकर बिल्ली की आंखें फटी की फटी की रह जाती हैं. देखकर साफ पता चल रहा है कि जैसे बिल्ली ने पहली बार कछुआ देखा है और देखकर वो हैरान हो रही है. वीडियो में आगे आप देखेंगे कि जैसे-जैसे कछुआ बिल्ली के करीब पहुंचता है, बिल्ली घबराने लगती है और धीरे-धीरे पीछे की ओर जाने लगती है. जो देखकर साफ पता चल रहा है कि बिल्ली को कछुए से डर लग रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
Cat first time seeing a tortoise 😂😂 pic.twitter.com/KdUBakLLgF
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) March 31, 2025
इस वीडियो को एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- बिल्ली ने पहली बार कछुआ देखा. वीडियो को अबतक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 23 हजार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. एक यूजर ने मज़ाक में लिखा- आखिर बिल्ली और कछुए के बीच क्या रिश्ता है. दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो सच में काफी मज़ेदार है. वैसे ये प्यारा सा वीडियो आपको कैसा लगा? कमेंट करके बताइए.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं