विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2018

ढोल बजा तो स्टेज पर चढ़कर भांगड़ा करने लगे कनाडा के पीएम, देखें VIDEO

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दिल्ली में गुरुवार शाम को ढोल पर भांगड़ा किया. कनाडा हाउस के स्टेज पर जाने से पहले जस्टिन और उनके परिवार ने डांस किया.

ढोल बजा तो स्टेज पर चढ़कर भांगड़ा करने लगे कनाडा के पीएम, देखें VIDEO
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दिल्ली में गुरुवार शाम को ढोल पर भांगड़ा किया.
  • कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दिल्ली में भांगड़ा किया.
  • सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.
  • वीडियो डेमोक्रेसी न्यजू के पत्रकार रोहित गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट है.
नई दिल्ली: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दिल्ली में गुरुवार शाम को ढोल पर भांगड़ा किया. कनाडा हाउस के स्टेज पर जाने से पहले जस्टिन और उनके परिवार ने डांस किया. जस्टिन ने काले रंग की शेरवानी पहनी तो उनकी पत्नी सोफी ने साड़ी पहनी थी. ढोल बजते ही उन्होंने भांगड़ा करना शुरू कर दिया. 

अमृतसर में एयर इंडिया की फ्लाइट में बजे ढोल, जमकर हुआ भांगड़ा, देखें VIDEO

जैसे ही उन्होंने डांस करना शुरू किया तो नीचे खड़े लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और सीटियां मारकर उनको चीयर किया. ये वीडियो डेमोक्रेसी न्यजू लाइव के पत्रकार रोहित गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट किया है. 12 घंटे में ही इस वीडियो को 60 हजार व्यूज मिले. उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

VIDEO: तीसरे फ्लोर पर लटका हुआ था बच्चा, देखिए क्या किया इन तीन पुलिस ऑफिसर ने

देखें वीडियो-
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत दौरे पर आए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में मुलाकात हुई. सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचे ट्रूडो की अगुवाई पीएम मोदी ने खुद की. उसके बाद ट्रूडो को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. 

VIDEO: कनाडा के प्रधानमंत्री ने खेला क्रिकेट, हाथ में बल्ला लेकर उछालने लगे ऐसे

पीएम मोदी और जस्टिन ट्रूडो की होने वाली मुलाकात काफी अहम है. इससे पहले पीएम मोदी ने इस मुलाकात को लेकर ट्वीट किया और कहा कि ये द्विपक्षीय वार्ता दोनों देशों के संबंधों में मजबूती लाने के लिए काफी अहम है और वे इसका इंतजार कर रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Justin Trudeau, Canada, Justin Trudeau Bhangra, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com