विज्ञापन

इनके पास टिकट है...ट्रेन में सफर करता दिखा भैंस का बच्चा, वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग

ट्रेन के कोच में भैंस के बच्चे के साथ सफर करते कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो को 5.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले है, जबकि यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिए.

इनके पास टिकट है...ट्रेन में सफर करता दिखा भैंस का बच्चा, वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग
ट्रेन में भैंस के बच्चे को लेकर सफर करते यात्री
सोशल मीडिया

रेलवे ने भले ही नई ट्रेनों की शुरुआत की हो, लेकिन इस वायरल वीडियो ने साबित कर दिया कि भारतीय ट्रेनों में सफर का असली मजा अभी भी बरकरार है. दरअसल, इस बार कोच में यात्रियों के साथ एक भैंस का बच्चा भी सफर करता दिखा. यह नजारा देखकर दूसरे यात्री भी हैरान रह गए. किसी एक यात्री ने इस पूरे नजारे का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि यह वीडियो कहां का है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

यात्रियों के साथ भैंस के बच्चे ने किया सफर

बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @goswamishashigri नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के डिब्बे में यात्रियों के बीच भैंस का बच्चा भी मौजूद है. ट्रेन में पशु को इस तरह सफर करते देख लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. वीडियो को अब तक 5.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, when ever i listen this song... i thought something happened abnormal. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "India will never develop." एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि क्या इनके पास सफर करने की टिकट है. 

महिला यूजर ने पूछ लिया बड़ा सवाल

वहीं, एक महिला यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, अगर मैं भी इस ट्रेन में होती तो में कहां जाती. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "Power of Yadav." वहीं एक यूजर ने लिखा,"Bihar is not for Biggners."

इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना वीडियो

ट्रेन के अंदर भैंस के बच्चे के साथ सफर का यह वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. कुछ लोग इसे मनोरंजक बता रहे हैं, तो कुछ लोग रेलवे नियमों और यात्रियों की सुविधा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि वीडियो किस जगह, कब और किस ट्रेन का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन इतना जरूर है कि इस अनोखे सफर ने सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींचा है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें:  दिल्ली मेट्रो में 1 छोटे बच्चे ने जवान को सैल्यूट किया और पैर छुए, CISF ने शेयर किया दिल को छू लेने वाला वीडियो

यह भी पढ़ें:  बेंगलुरु में रात में खड़ी की कार, सुबह बोनट पर नुकीली चीज से लिखा मिला No Parking, युवक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

यह भी पढ़ें:  Viral Video: 'नैना' की शरारतों पर फिदा हुआ इंटरनेट, 3.5 मिलियन लोगों ने देखा क्यूट हाथिनी का वायरल वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Viral Video, Buffalo, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com