अगर आप रेग्युलर सोशल मीडिया यूजर हैं तो यह पक्का है कि आपने अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन वाला कोई न कोई वीडियो जरूर देखा होगा. ऐसे वीडियो अक्सर ही इंटरनेट पर देखने को मिलते हैं. अब ऐसा एक और वीडियो इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रहा है. वॉटरमेलन मस्टर्ड चैलेंज (Watermelon Mustard Challenge) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस चैंलेज के तहत लोग वॉटरमेलन यानी तरबूज को मस्टर्ड सॉस के साथ खाने का वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. इस अनयूजुअल फूड कॉम्बिनेशन को लोग खूब ट्राई कर रहे हैं और वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर रहे हैं.
कैसे शुरू हुआ वॉटरमेलन मस्टर्ड चैलेंज
सोशल मीडिया पर ऐसे चैलेंज अक्सर आते रहते हैं. कुछ दिनों पहले 'पोटैटो चिप्स करी' का ट्वीट काफी वायरल हुआ था. इसका स्वाद लोगों पसंद नहीं आया था. बीते महीने 4 मई को फूड ब्लॉगर यंग यूह (Young Yuh) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो तरबूज को छोटे छोट पीस में काटकर मस्टर्ड सॉस के साथ खाते नजर आ रहे हैं. इसके बाद से ये फूड कॉम्बिनेशन दुनिया भर में वायरल हो गया है. यंग 'yoyoyoyummy' नाम से अपना पेज चलाते हैं. वीडियो में यंग ऐसा रिएक्शन दे रहे हैं जिससे लगता है उन्हें यह कॉम्बिनेशन काफी पसंद आया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देखें Video:
कैसा रहा लोगों रिएक्शन
यंग को जहां ये फूड कॉम्बिनेशन काफी पसंद आया वहीं ज्यादातर यूजर्स की राय इससे अलग रही. अधिकांश लोगों को यह कॉम्बिनेशन पसंद नहीं आया. इस चैलेंज के वीडियो सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही नहीं ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किए जा रहे हैं. इस चैलेंज में सिर्फ मिलेनियल्स ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी भी शामिल हो रहे हैं. कुछ दिनों पहले अमेरिकन सिंगर लिजो (Lizzo) भी इस चैलेंज का हिस्सा बनें. तो क्या आपने ट्राई किया वॉटरमेलन मस्टर्ड चैंलेज ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं