सोशल मीडिया पर ब्लिंकइट राइडर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों का दिल जीत रहा है. दरअसल, ब्लिंकइट राइडर को किसी ग्राहक ने 500 रुपये की टिप दी, जिसका आभार जताने के लिए राइडर ने ऐसा वीडियो, जो तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो को अब तक 1.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों लोगों ने इसे पसंद किया है.
वीडियो में ग्राहक दिखाई नहीं देता है. डिलीवरी पार्टनर ऑर्डर पहुंचाने के बाद खुद वीडियो बनाकर बताता है कि यह छोटा-सा मदद का कदम उसके लिए कितना खास था. वीडियो की शुरुआत में वह बताता है कि उसने अभी एक ऐसा ऑर्डर डिलीवर किया था, जिसकी कीमत 15 रुपये से भी कम थी. इसके बाद वह लोगों से पूछता है कि ग्राहक ने उसे कितनी टिप दी होगी और फिर 500 रुपये का नोट दिखाता है.
A ₹15 food order... but a ₹500 tip
— Avantika rishishwer (@ki_radhe65022) June 30, 2026
that left a delivery partner
speechless🥰
Small act. Big heart
Humanity still shines❤️👇 pic.twitter.com/QAgNdJwDnc
डिलीवरी पार्टनर यह भी बताता है कि उस दिन उसकी कुल कमाई केवल 97 रुपये हुई थी. वह कहता है कि 500 रुपये उसकी करीब दो दिन की कमाई के बराबर है. वीडियो में वह काफी भावुक नजर आता है और बार-बार ग्राहक का धन्यवाद करता है. वह कहता है कि इस टिप ने उसका दिन बना दिया और ग्राहक की इस दरियादिली को वह कभी नहीं भूलेगा. सोशल मीडिया पर लोग भी ग्राहक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और डिलीवरी कर्मियों के प्रति सम्मान दिखाने की अपील कर रहे हैं.
यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. कई लोगों ने ग्राहक की दरियादिली की तारीफ की और कहा कि शायद वह डिलीवरी कर्मचारियों की आर्थिक परेशानियों को समझती हैं. वहीं कई लोगों ने इस मौके पर दूसरों से भी डिलीवरी पार्टनर्स को टिप देने की अपील की. एक यूजर ने लिखा, "शायद दीदी ने भी जिंदगी में कठिन समय देखा होगा, इसलिए उन्होंने आपकी मदद करने का फैसला किया".
यह भी पढ़ें:- चीन का नया कारनामा, गर्मी से निपटने के लिए बिल्डिंग की छत से पानी की बौछार, जानें कैसे काम करता है रूफटॉप कूलिंग सिस्टम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं