विज्ञापन

Big Basket से CEO हरि मेनन का इस्‍तीफा, अमेजन से आए अमित नंदा को कमान, क्‍या है कंपनी का प्‍लान? 

ब्लिंकिट और जेप्‍टो जैसे क्विक कॉमर्स कंपनियों के साथ दौड़ में बिग बास्‍केट कहीं न कहीं पिछड़ती दिखती है, ऐसे में टाटा ग्रुप को उम्‍मीद है कि अमेजन से आए अमित नंदा के अनुभव का फायदा मिलेगा. हरि मेनन में भी कंपनी के साथ गार्जियन के तौर पर बने रहेंगे.

Big Basket से CEO हरि मेनन का इस्‍तीफा, अमेजन से आए अमित नंदा को कमान, क्‍या है कंपनी का प्‍लान? 
Big Basket ने ये भी बताया है कि इस्‍तीफे के बावजूद हरि मेनन कंपनी के बोर्ड में बने रहेंगे और नई लीडर‍शिप को मेंटर करते रहेंगे
Source: NDTV File Photo

टाटा ग्रुप (Tata Group) के मालिकाना हक वाली ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी बिगबास्केट (BigBasket) में बड़ा फेरबदल हुआ है. कंपनी के को-फाउंडर रहे हरि मेनन (Hari Menon Resigns) ने CEO यानी मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी पद से इस्‍तीफा दे दिया है. दिग्‍गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) से अमित नंदा बिगबास्केट के नए CEO होंगे, जो अब तक अमेजन में 'डायरेक्टर ऑफ सेलिंग पार्टनर सर्विसेज' के पद पर काम कर रहे थे. बिग बास्‍केट ने मंगलवार को इस बदलाव की घोषणा की. कंपनी ने ये भी बताया है कि इस्‍तीफे के बावजूद हरि मेनन कंपनी के बोर्ड में बने रहेंगे और नई लीडर‍शिप को मेंटर करते रहेंगे.

हरि मेनन ने किया नए CEO का स्वागत

CEO पद से इस्‍तीफे के बाद हरि मेनन ने नए अधिकारी का स्‍वागत किया. मेनन ने कहा, 'बिगबास्केट को उसकी शुरुआत से लेकर भारत के सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर प्लेटफॉर्म्स में से एक बनाने तक का सफर शानदार रहा है. मुझे अमित का CEO के रूप में स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है. उपभोक्ताओं को लेकर उनकी गहरी समझ, बिजनेस को बढ़ाने का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड और ई-कॉमर्स व कंज्यूमर सेक्टर्स का उनका लंबा अनुभव बिगबास्केट को आगे ले जाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है.' 

क्विक कॉमर्स की जंग में टाटा का बड़ा दांव

बिगबास्केट के नेतृत्व में ये बदलाव ऐसे समय में आया है जब टाटा ग्रुप क्विक कॉमर्स (तुरंत डिलीवरी वाली) के बेहद कंपटीटिव मार्केट में ब्लिंकिट (Blinkit), स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) और जेप्टो (Zepto) जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहता है.

शुरुआती दौर में ऑनलाइन ग्रोसरी सेगमेंट में बढ़त बनाने के बावजूद, बिगबास्केट ने 10-15 मिनट वाली रैपिड डिलीवरी सर्विस (BB Now) शुरू करने में थोड़ी देरी कर दी, जिसका फायदा उठाकर प्रतिद्वंद्वी कंपनियों ने बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली. अब अमित नंदा के आने से कंपनी इस सेगमेंट में आक्रामक रूप से आगे बढ़ने की तैयारी में है.

नए CEO अमित नंदा ने क्या कहा?

बिगबास्केट से जुड़ने पर अमित नंदा ने कहा, 'मैं बिगबास्केट में शामिल होने और भारत के लाखों उपभोक्ताओं के बीच इसके स्थापित भरोसे को और आगे बढ़ाने के लिए बेहद उत्साहित हूं. बिगबास्केट के 'कस्टमर-फर्स्ट' मूल्यों को टाटा ग्रुप की विरासत के साथ जोड़ना भविष्य के लिए एक मजबूत नींव तैयार करता है. मैं हरि और उनकी टीम द्वारा बनाए गए इस संगठन, विशेष रूप से इसके मजबूत प्राइवेट लेबल्स की सराहना करता हूं.' 

2011 में हुई थी शुरुआत

हरि मेनन ने साल 2011 में विपुल पारेख, वीएस सुधाकर, अभिनय चौधरी और वीएस रमेश के साथ मिलकर बिगबास्केट की शुरुआत एक शेड्यूल्ड-डिवरी (तय समय पर डिलीवरी) बिजनेस के रूप में की थी. टाटा के अधिग्रहण के बाद से केवल अभिनय चौधरी ही एकमात्र फाउंडिंग मेंबर हैं जो कंपनी से बाहर हुए हैं.

टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टाटा डिजिटल (Tata Digital) ने साल 2021 में बिगबास्केट की बी2बी (B2B) ब्रांच, 'सुपरमार्केट ग्रॉसरी सप्लाइज' में 64.3% हिस्सेदारी खरीदी थी. तीन साल पहले जब बिगबास्केट ने टाटा डिजिटल से 200 मिलियन डॉलर जुटाए थे, तब कंपनी की वैल्यूएशन 3.2 बिलियन डॉलर (करीब 26 हजार करोड़ रुपये) आंकी गई थी.

लेखक के बारे में
img
निलेश कुमार
Senior Producer
बिहारी. छोरा गंगा किनारे वाला. वर्धा विश्वविद्यालय से जर्नलिज्‍म में पीजी, साथ ही विज्ञापन-जनसंपर्क और कैमरा-संपादन में पीजी डिप्‍लोमा. आंचलिक रिपोर्ट... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Big Basket, Quick Commerce Companies, Blinkit Zepto Comparison, Big Basket Delivery, Hari Menon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com