विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2018

समुद्र में नहा रहे थे दो लोग, अचानक सामने आ गया जहरीला सांप, देखें फिर क्या हुआ

साउथ अफ्रीका के सबसे पॉपुलर बीच में जहरीले सांप ने सभी के होश उड़ा दिए. स्कॉटबर्ग बीच पर 9 फीट लंबा ब्लैक माम्बा सांप घूमता नजर आया. ये घटना गुरुवार शाम की है. होटल के दो गेस्ट शाम को समुद्र में तैर रहे थे.

समुद्र में नहा रहे थे दो लोग, अचानक सामने आ गया जहरीला सांप, देखें फिर क्या हुआ
स्कॉटबर्ग बीच पर 9 फीट लंबा ब्लैक माम्बा सांप घूमता नजर आया.
  • स्कॉटबर्ग बीच पर 9 फीट लंबा ब्लैक माम्बा सांप घूमता नजर आया.
  • समुद्र में तैर रहे लोगों ने देखा तो स्थानीय सांप पकड़ने वालों को बुलाया.
  • क्रोकवर्ल्ड कंजरवेशन सेंटर के मैनेजर ने सांप पर काबू पाया.
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के सबसे पॉपुलर बीच में जहरीले सांप ने सभी के होश उड़ा दिए. स्कॉटबर्ग बीच पर 9 फीट लंबा ब्लैक माम्बा सांप घूमता नजर आया. ये घटना गुरुवार शाम की है. होटल के दो गेस्ट शाम को समुद्र में तैर रहे थे. जैसे ही उन्होंने ब्लैक माम्बा देखा तो उन्होंने स्थानीय सांप पकड़ने वालों को बताया. सांप पकड़ने वालों के मुताबिक, पहली बार ब्लैम माम्बा बीच पर पाया गया है. सांप पकड़ने वालों ने बताया कि सांप गर्मी में या फिर खारा पानी पीने आ सकता है.

हीरे और मोतियों से बनाया गया है ये CAKE, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

क्रोकवर्ल्ड कंजरवेशन सेंटर के मैनेजर मार्टिन रॉड्रिक्स ने सांप को काबू में पाया.  उन्होंने बताया- ''जब मैं सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा था तो उसके मुंह से काफी पानी निकल रहा था.'' बता दें, ब्लैक माम्बा को अफ्रीका का सबसे खतरनाक सांप माना जाता है. सांप पकड़ने वालों ने सांप को सुरक्षित रूप से काबू में पा लिया.

VIDEO: स्पिनर बने महेंद्र सिंह धोनी, लेग स्पिन कर बल्लेबाजों को किया हैरान

ये वीडियो होटल के गेस्ट ने रिकॉर्ड किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप पकड़ने वाले मार्टिन रॉड्रिक्स बहुत की एहतियाद से सांप को काबू में लाने की कोशिश कर रहे हैं. वो दो टॉग्स की बदौलत सांप को पकड़ने में कामयाब होते हैं. 

देखें वीडियो-

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Africa, Black Mamba, Scottburgh Beach, Black Mamba Snake, Crocworld Conservation Centre
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com