Underwear Theft Incident: सुनने में भले ये किसी फिल्मी सीन के स्क्रिप्ट जैसा लगे, लेकिन जापान, थाईलैंड और भारत में घटी हालिया घटनाएं इसी कड़वे सच को बयां कर रही हैं. आज तक आपने छोटी-मोटी चोरी से लेकर कई हाई प्रोफाइल चोरी की वारदातों के बारे में सुना होगा, लेकिन जिस चोरी का कारनामा आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे सुनकर यकीनन आप भी चौंक जाएंगे. चोर अक्सर बेशकीमती सामान या फिर हीरे-जवाहरात पर हाथ साफ करते हैं, लेकिन यहां तो चोर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा रहे हैं. पकड़े जाने के बाद अपराधियों ने चोरी का जो अजीबोगरीब तर्क दिया है, वो हैरान कर देने वाला है. पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा.
ये भी पढ़ें:-किराने की दुकान में सामान खरीदते-खरीदते जीवनसाथी ढूंढ रहे हैं लोग, गुलाबी टोकरी उठाते ही मिल जाता है प्यार!
जापान में तनाव का अजीब इलाज (Bizarre Stress Relief in Japan)
सबसे पहले बात करते हैं जापान के टोक्यो की, यहां 34 वर्षीय नोरीटाका फुरिया घर में सेंध लगाने और सोते समय महिलाओं के अंडरवियर चुराने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है. टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस से हुई पूछताछ में उसने जब इसके पीछे की वजह बताई, तो सुनकर अधिकारी भी दंग रह गए. आरोपी ने दावा किया है कि, वह अपनी निराशा और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए ऐसा करता है. पुलिस के मुताबिक, ये कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी वो इस तरह की चोरियों को अंजाम दे चुका था. पुलिस के मुताबिक, नोरीटाका फुरिया पर पिछली मई में अकिशिमा शहर में एक घर में जबरन घुसने और लगभग 4,000 येन मूल्य के महिलाओं के 8 अंडरवियर चुराने का आरोप है.

Photo Credit: pexels
थाईलैंड में 1 बुजुर्ग चुराता था महिलाओं के अंडरवियर (Thailand underwear theft)
वहीं थाईलैंड में सीसीटीवी फुटेज से एक बुजुर्ग का पर्दाफाश हुआ. वह हॉस्टल के बाहर टंगे अंडरवियर चुराता था और उन्हें खुद पहनता था. 15 जुलाई को माई चान जिले की रहने वाली 26 साल की थिकामफोन चाइया नाम की महिला ने पुलिस में अंडरवियर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. उसका कहना था कि हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 7 के सामने उसने अंडरवियर सूखने टांगे थे, लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह गायब हो गए. शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, तो बुजुर्ग रंगेहाथ पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि, बुजुर्ग ने छात्रावास में प्रवेश किया और चोरी को अंजाम देकर नौ दो ग्याराह हो गया. जब उसके घर की तलाशी ली गई, तो अन्य महिलाओं के भी अंडरवियर मिले. पुलिस तब हैरान रह गई जब उनको पता चला कि, संदिग्ध ने एक अन्य अंडरवियर पहन भी रखा था. पुलिस पूछताछ में संदिग्ध ने चोरी की बात कबूल की.
ये भी पढ़ें:-रूममेट ने सुई-धागे से सिल दिए अपनी ही सहेली के होंठ, आखिर क्यों दिया इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात को अंजाम
भारत के बेंगलुरु में भी था एक अंडरवियर चोर (Bengaluru underwear thief)
बेंगलुरु का मामला तो और भी ज्यादा अजीब है, यहां भी एक शख्स महिलाओं की अंडरवियर चोरी करते पकड़ा गया. बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, यहां एक 23 साल का बंदा इस चोरी को अंजाम देता था. पुलिस के मुताबिक, अब्दुल हुसैन रात के समय घरों की छत पर चढ़ता और अंडरवियर चुराकर चला जाता. थाईलैंड में पकड़ाए बुजुर्ग की तरह ही बेंगलुरु का अब्दुल भी चोरी की अंडरवियर को पहनता था और इस्तेमाल करने के बाद अगले दिन रात में जाकर उसी जगह छोड़ आता था और सूख रहा दूसरा अंडरवियर चुरा लेता था. जब परेशान दो महिलाओं ने अपने घर की छत पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया, तब जाकर अब्दुल की करतूत का पता चल पाया. महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: माचिस की डिब्बी में समा गई 5.5 मीटर की रेशमी साड़ी, बुनकर का कारनामा देख दंग रह गई दुनिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं