प्रतिभा कभी हालात और परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती है. हालात चाहे जितने भी विकराल हो प्रतिभा अपना पहचान बना ही लेती है. कटिहार के स्वर्गीय लक्ष्मण मंडल माध्यमिक उच्च विद्यालय सूजापुर के क्वारंटाइन सेंटर से एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है. दरअसल इसी क्वारंटाइन सेंटर में रसोईया का काम करने वाले रिंकू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रिंकू एक मशहूर गाने पर डांस परफॉर्मेंस करते नजर आ रहे हैं. खाना परोसने के साथ प्रवासी मजदूरों के मनोरंजन का यह तरीका लोगों की चर्चा में बना हुआ है.
ये वीडियो क्लिप, बिहार के कटिहार जिले के एक #कोरंटाइन सेंटर का है। बिहार के लोगों की उत्सवधर्मिता किसी से भी कम नहीं है। आश्चर्य होता है कि संकट के इस दौर में कोई व्यक्ति जीवन को इस अंदाज में भी जी सकता है। जिंदगी के प्रति अद्भुत रागात्मकता और जिजीविषा #बिहारी मानस की पहचान है। pic.twitter.com/PPnC9xP4YO
— Devendra N. Tiwari (देवेंद्र) (@JournoDev) June 6, 2020
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
क्वारंटाइन सेंटर में खाना पकाने का काम करने वाले रिंकू गांव में ही एक छोटा सा होटल चलाते हैं. रिंकू को बचपन से ही डांस करने का शौक है. वो बताते हैं कि क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूर भी परेशान रहते थे और खाना बनाने के बाद मेरा काम भी खत्म हो जाता था. लोगों की फरमाइश पर जब हम डांस करते हैं तो प्रवासी मजदूरों के चेहरों पर खुशी नजर आने लगती है. रिंकू का कहना है कि अगर मौका मिले तो इस दिशा में आगे भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहेंगे.
वहीं बरारी विद्यालय, जो इस वक्त क्वारंटाइन सेंटर भी है, वहां के शिक्षक भी रिकूं की प्रतिभा की तारीफ करते हुए नजर आए. उन्होंने रिंकू को प्रोत्साहित करने की भी मांग की है.
Video: कोरोना की रोकथाम के लिए अब पूजा-पाठ का सहारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं