VIRAL VIDEO: बेंगलुरु-मुंबई के बीच 1 नवंबर से शुरू हुई नई 'वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस' इन दिनों अपनी रफ्तार और आधुनिक लुक से ज्यादा अपनी सुरक्षा को लेकर चर्चा में है. दरअसल, इसके आधिकारिक उद्घाटन से पहले कुछ सोशल मीडिया क्रिएटर्स को इस ट्रेन के सफर का अनुभव लेने का मौका मिला. सफर के बाद ट्रैवल क्रिएटर दिव्या साहा ने एक ऐसी बात कही, जो अकेले सफर करने वाली हर महिला के लिए सबसे जरूरी है 'सुरक्षा'. दिव्या ने बताया कि ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षित लॉक्ड दरवाजे और रात में भी जगमगाते कॉरिडोर महिलाओं के मन से रात के सफर का डर दूर कर देते हैं.
उनके मुताबिक, ऑटोमैटिक लॉक होने वाले दरवाजों की वजह से रात में बिना टिकट वाले बाहरी लोग डिब्बों में नहीं घुस सकते. इसके अलावा महिलाओं के लिए दूसरी सबसे बड़ी चिंता साफ-सफाई की होती है. दिव्या ने तारीफ करते हुए कहा कि सुबह से सफर शुरू करने के बाद भी रात के 11:30 बजे तक ट्रेन के टॉयलेट बिल्कुल साफ-सुथरे थे. इस वीडियो पर लोगों ने दिलचस्प रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, "उम्मीद है लोग इसे ऐसे ही बनाए रखेंगे. विकास के साथ नागरिक जिम्मेदारी की भावना भी जरूरी है." वहीं दूसरे ने लिखा, "शानदार! बस लोग इसे अपना समझें और कचरा न फैलाएं." एक अन्य यूजर ने तंज करते हुए कहा कि सुरक्षा सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी उतनी ही जरूरी है.
सफर का टाइम-टेबल
साउथ वेस्टर्न रेलवे के मुताबिक, यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी. बेंगलुरु से सोमवार को और मुंबई से मंगलवार को यह सेवा उपलब्ध नहीं होगी. दोनों शहरों के बीच का यह सफर करीब 16 घंटे में पूरा होगा.
बेंगलुरु से मुंबई: शाम 7:45 बजे निकलकर अगले दिन दोपहर 11:55 बजे मुंबई पहुंचेगी.
मुंबई से बेंगलुरु: रात 8:10 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी.
रास्ते में यह ट्रेन अनंतपुर, गुंतकल, रायचूर, यादगीर, कलबुर्गी, सोलापुर, पुणे और कल्याण जैसे 8 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.
A New Era of Comfort & Connectivity! Introducing the #Bengaluru – #Mumbai Vande Bharat Sleeper Train, bringing enhanced comfort, modern amenities and a superior overnight travel experience between India's IT hub and its Financial Capital. 📌Train No. 27651 CSMT Mumbai - SMVT Bengaluru w.e.f JCO 02.11.2026 📌Train No. 27652 SMVT Bengaluru - CSMT Mumbai w.e.f JCO 03.11.2026 #SWRupdates @drmsbc
— South Western Railway (@SWRRLY) October 30, 2026
यह भी पढ़ें | मनाली शिफ्ट हुई ट्रैवल इन्फ्लुएंसर को लौटना पड़ा दिल्ली, बोली- वहां 2 चीजों का नुकसान हो रहा था
यह भी पढ़ें | Gen Z दादी ने आज के मां-बाप को बताया समाज का असल चेहरा, कहा- बुढ़ापे में सोसायटी से ही सेवा करवा लेना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं