बेंगलुरु (Bengaluru) में एक ऑटो-रिक्शा (auto-rickshaw) की एक तस्वीर ने एक ही वाहन पर तीन अलग-अलग पंजीकरण संख्या (Registration Numbers) होने की वजह से ऑनलाइन हलचल मचा दी है. सुप्रित जाधव नाम के एक ट्विटर यूजर ने ऑटो-रिक्शा की एक तस्वीर शेयर करते हुए इसे "पीक बेंगलुरु" पल बताया है.
फोटो में, वाहन में ओला ग्राहकों के लिए एक पंजीकरण संख्या लगी है, दूसरी रैपिडो ग्राहकों के लिए और तीसरी उसकी वास्तविक पंजीकरण संख्या थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "ई-सिटी में एक और #PeakBangalore पल. कितने पंजीकरण बहुत अधिक पंजीकरण हैं?"
Another #PeakBangalore moment in E-city. How many registrations is too many registrations? @peakbengaluru pic.twitter.com/SaW9hMKBQV
— suprit j (@jadhav_suprit96) April 5, 2023
इस तस्वीर ने ट्विटर पर खूब सुर्खियां बटोरी और लोगों के बीच चर्चा भी शुरू कर दी.
एक यूजर ने लिखा, "ओला के माध्यम से बुक किए जाने पर मुझे हमेशा अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ आने वाले ऐसे अलग वाहन के बारे में आश्चर्य होता था. ऐसा होने पर मुझे अपनी सुरक्षा का डर सताता है!"
ओला सपोर्ट ने भी इसका जवाब दिया और लिखा, "हम आपके लिए निश्चित रूप से इस पर गौर करेंगे. कृपया इस तरह के मामलों की सीआरएन (CRN) और अपनी ईमेल आईडी को डीएम के माध्यम से शेयर करें ताकि इसकी आगे जांच की जा सके."
एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या यह कानूनी है? मुझे उम्मीद है कि ओला/रैपिडो/उबर वाहन के वास्तविक (आरटीओ द्वारा प्रदान किए गए) पंजीकरण संख्या का उपयोग करेंगे."
ये Video भी देखें:
सूरत में बीटेक के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन, बनाया Humanoid roboot
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं