Tea Recipes: दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं, जिनके दिन की शुरुआत चाय या फिर कॉफी से होती है. लोग चाय के इस कदर दीवाने हैं कि, जब तक चाय की चुस्की न ले लें उन्हें सुकून ही नहीं मिलता. चाय की भीनी खुशबू चाय के दीवानों के लिए किसी मोहब्बत से कम नहीं है. यूं तो कई तरह की चाय बनाई जाते हैं. मसाला, इलाइची, लौंग, चॉकलेट से लेकर कई तरह की चाय फ्लेवर ने लोगों को खुद से बांध रखा है. इसे चाय की दीवानगी कहना गलत नहीं होगा, जिसका असर हर गली-चौराहे पर टिकी चाय के ठेले और दुकानों को देखकर लगाया जा सकता है. चाय की डिमांड को देखकर अब लोग चाय के साथ भी कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, जिनके वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर शायद आपका दिल खुश होने की जगह खराब हो सकता है. आखिर क्या है इस वीडियो में आप खुद ही देख लीजिए.
मछली चाय का वीडियो वायरल (Fish Tea Recipe Video)
यह वायरल वीडियो आप अपने ही रिस्क पर देखिए, जिसे देखकर शायद आपका मन खराब हो जाए. वीडियो में एक महिला चाय के साथ एक ऐसा एक्सपेरिमेंट करती नजर आ रही है, जिसे देखकर कुछ यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. दरअसल, महिला सबसे पहले एक बर्तन में चाय बनाती नजर आती है. अचानक वो उसमें आधी मछली डाल देती है और उसे तब तक पकाती है, जब तक कि चाय अच्छी तरह खौल न जाए. वीडियो के आखिर में महिला चाय को एक कांच के ग्लास में छानकर, उसके अंदर एक स्टिक में चाय में उबलाई मछली का पीस फंसाकर सर्व कर देती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
Where are Chai lovers? ☕
— PRICE TRADER (@price_trader_) October 2, 2023
Here's something for you 😉 pic.twitter.com/aDS0SjbmoW
इस वीडियो को देखने के बाद शायद आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएंगी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस वीडियो को @price_trader_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. 2 अक्टूबर को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 43 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि सैंकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'चाय प्रेमी कहां हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं