National Anthem Hand Performance Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दिल छू लेने वाले वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे कि, कला जब देशप्रेम के साथ मिलती है तो कमाल का नजारा पेश करती है. वीडियो में कई कलाकार एक साथ बैठकर राष्ट्रगान की धुन पर अपने हाथों से अंग्रेजी के अक्षर बनाते दिख रहे हैं. उनकी टाइमिंग और परफेक्ट तालमेल देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं. राष्ट्रगान की धुन पर हाथों का ऐसा तालमेल यकीनन आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इस टीम ने मिलकर अपनी उंगलियों से पूरे राष्ट्रगान के शब्दों को हवा में बना दिया.
ये भी पढ़ें:-प्राइमरी टीचर ने लगाया गजब का देसी जुगाड़, अब बच्चे खुद से लगा रहे हैं सेल्फ अटेंडेंस, वायरल हो रहा वीडियो
हाथों की उंगलियों से बनाया हर शब्द (Unique Hand Formation Art Goes Viral)
वीडियो की शुरुआत होती है एक हॉल से, जहां काले कपड़ों में कई कलाकार एक साथ बैठे नजर आते हैं और फिर धुन सुनते ही राष्ट्रगान के हर शब्द को हाथों से स्पेल करने लगते हैं. वीडियो में आप आगे देखेंगे कि जैसे ही बैकग्राउंड में पंजाब, सिंध, गुजरात या मराठा बजता है, उनके हाथ पलक झपकते ही अंग्रेजी के बड़े अक्षरों की आकृति ले लेते हैं. इस दौरान सारे कलाकार उंगलियों पर सफेद गल्वस पहने हैं, जिसके कारण हर अक्षर एकदम साफ नजर आ रहा है.
सोशल मीडिया पर लगा तारीफों का 'मेला' (Netizens Praise Unique Patriotic Dance Video)
इस तरह की परफॉर्मेंस (Performance) वो भी बिना किसी चूक और हफ्तों की कड़ी प्रैक्टिस के संभव नहीं है. एक सेकंड की भी देरी पूरे शब्द का बैलेंस को बिगाड़ सकती थी, लेकिन इन कलाकारों के बीच का तालमेल इतना जबरदस्त है कि हर शब्द बेहद खूबसूरती और सफाई से उभरकर सामने आता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'theart_mandala' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4.7 मिलियन लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 24 हजार लोग इस वीडियो पर अपना प्यार लुटा चुके हैं. टीम के इस टैलेंट की देखने के बाद लोग तारीफों के पुल बांध रहे हैं और इसे देशभक्ति को नए जमाने के आर्ट फॉर्म में दिखाने का बेस्ट तरीका बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-गजब का बिजनेस आइडिया, यंग लड़के ने बड़े होटलों को बेचा रेत, VIDEO हो गया वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं