विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2022

भालुओं के बीच हुई WWE वाली Fight, एक-दूसरे को खूब उठाकर पटका, देखिए कौन जीता ?

एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दो भालू आपस में कुश्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

भालुओं के बीच हुई WWE वाली Fight

सोशल मीडिया पर अक्सर बहुत से ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद भी हमें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता. बहुत से ऐसे वीडियो भी होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हम हैरान रह जाते हैं और ये सोच ही नहीं पाते कि भला ऐसा भी हो सकता है. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दो भालू (Bear) आपस में कुश्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. हमें यकीन है कि भालुओं की फाइट देखकर तो आपको भी WWE वाली फाइट की याद जरूर आ जाएगी. क्योंकि भालुओं की ये लड़ाई है ही कुछ ऐसी...

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो भालू जंगल में एकसाथ दिखाई दे रहे हैं. एक भालू जमीन पर लेटा हुआ और दूसरा खड़े होकर उसे खूब मार रहा है. लेटा हुआ भालू भी अपने बाव में हाथ-पैर चला रहा है. दोनों लड़ाई करने में पूरी तरह से मगन हैं और एक-दूसरे पर बुरी तरह से अटैक कर रहे हैं. दोनों को देखकर साफ पता चल रहा है कि दोनों के बीच दमदार कुश्ती चल रही है.

एक भालू दूसरे को खड़े होने का मौका ही नहीं दे रहा और बार-बार ज़मीन पर गिरा दे रहा है. दोनों के बीच लगातार जबरदस्त पटका-पटकी चल रही है. बीच में दोनों थक कर कुछ देर रुक जाते हैं और दोबारा लड़ना शुरु कर देते हैं. फिर आप देखेंगे कि दोनों भालू खड़े होकर एक-दूसरे को पीटना शुरु कर देते हैं. कुछ ही देर में उनकी लड़ाई खत्म हो जाती है और दोनों जंगल की ओर जाने लगते हैं.

महाराष्‍ट्र : गणेशोत्‍सव पर लगे सभी प्रतिबंध हटे, बन रहीं 30 फुट से भी बड़ी मूर्तियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bear Fighting Like Boxers, Bear WWE Fight, Bear Fight Video, Bear Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com