कभी-कभी टीवी पर लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कुछ ऐसा दिख जाता है, जो कई बार काफी मजेदार और चौंकाने वाला होता है. लाइव रिपोर्टिंग के दौरान ऐसा होना लाजमी भी है और खासकर जब रिपोर्टर ग्राउंड से रिपोर्ट कर रहा हो और घटनाएं अप्रत्याशित हों. कई बार ये घटनाएं खुद ही खबर बन जाती हैं, ऐसा ही एक वाक्या इन दिनों वायरल हो रहा है. हाल ही में बीबीसी के वेदर रिपोर्टर कैरल किर्कवुड (Carol Kirkwood) को लाइव प्रोग्राम के दौरान एक डॉगी ने अपनी ओर खींच लिया और मजेदार बात ये है कि, उनके साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, अचानक कुत्ता भागने लगता है और उसके पीछे-पीछे कैरल भी खिंची चली जाती है. यह देख स्टूडियो में बैठे होस्ट और खुद कैरल भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाती.
यहां देखें वीडियो
'It's happened again...'
— BBC Breakfast (@BBCBreakfast) July 4, 2023
Search dog Wraith got the better of Carol as he joined her for the weather forecast on #BBCBreakfast pic.twitter.com/tZpYJJ3Nsc
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान हुआ ये वाकया
दरअसल, बीते दिनों विंबलडन में रिपोर्टर कैरल किर्कवुड के साथ एक डॉग भी उनके प्रोग्राम का हिस्सा बना. इस दौरान वह मौसम का पूर्वानुमान लगा रहा थी. इस दौरान कैरल डॉगी के अच्छे व्यवहार पर भी टिप्पणी कर रही थीं, तभी अचानक कुत्ता अपने मुंह में टेनिस बॉल लेकर दौड़ने लगा और साथ में कैरल को भी खींचता ले गया. इस वाकये के बाद कैरल ने खुद ही उस घटना का जिक्र किया, जब 2021 में बीबीसी ब्रेकफास्ट के एक सेगमेंट में गार्डन शो के दौरान मौसम पर लाइव रिपोर्ट देते समय एक गाइड कुत्ते ने उन्हें फर्श पर खींच लिया था.
12 लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो
कैरल का ये वीडियो मीडिया हाउस ने शेयर किया है. इस वीडियो को ट्विटर पर 12 लाख से अधिक बार देखा गया है और लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'यह सच में बहुत मजेदार है, आशा है कि कैरल ठीक होंगी.' वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'कैरल कभी नहीं सीखती.'
ये भी देखें- अवॉर्ड शो में पहुंचे दिशा, भूमि, शोभिता और अन्य सेलेब्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं