Bengaluru Turns Into Pink Paradise: चेरी ब्लॉसम (Cherry Blossom) जैसे फूलों से लदे पेड़ों का नाम लेते ही, जहन में सबसे पहले जापान का नाम याद आता है, लेकिन हाल ही में ऐसी ही खूबसूरत फूलों की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. दरअसल, एक बार फिर बेंगलुरु की सड़कें गुलाबी फूलों से भर गई हैं. बेंगलुरू की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे.
इन दिनों पूरा शहर किस गुलदस्ते की तरह सजा हुआ है. दरअसल, जनवरी से मार्च के महीने के बीच शहर की सड़कों पर तबेबुइया रोजिया के पेड़ (Tabebuia Rosea Trees) अपनी चेरी ब्लॉसम वाली रंगत के साथ कब्जा जमा लेते हैं. बता दें कि, यहां तबेबुइया रोजिया के नाम के विदेशी प्रजाति के फूल खिलते हैं. इन फूलों से शहर का मौसम गुलजार हो जाता है, जिसकी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
यहां देखें पोस्ट
📍 AECS Layout, Whitefield
— Karnataka Tourism (@KarnatakaWorld) January 16, 2023
The Pink Trumpets or the Tabebuia Avellaneda have started to blossom here in Bengaluru. That time of the year when certain parts of Bengaluru turns completely pink 😍🌸
PC: ( IG @ reflectionofmymemories )#pinktrumpets #karnatakatourism #Bengaluru pic.twitter.com/Z6Tol7f53Y
हर कोई इस समय प्रकृति की सुंदरता को देख रहा है. बेंगलुरु में इस तरह से गुलाबी रंगत फैलने का श्रेय तबेबुइया के फूलों को दिया जा सकता है, जो हर साल बसंत के आसपास खिलते हैं. इन दिनों शहर में तबेबुइया रोजिया के पेड़ खिल रहे हैं और अपने गुलाबी नूर को चारों ओर फैला रहे हैं. सोशल मीडिया बेंगलुरू के गुलाबी पेड़ों की तस्वीरों से भरा पड़ा है, जिन्हें शहर के लोग हर दिन शेयर कर रहे हैं. कर्नाटक टूरिज्म ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ये तस्वीरें शेयर की गई हैं.
कर्नाटक पर्यटन विभाग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी गुलाबी फूलों से सजे ऊंचे पेड़ों की शानदार तस्वीरें साझा की हैं. तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम पर भी यूजर्स इन गुलाबी फूलों से सजे ऊंचे पेड़ों की शानदार तस्वीरें शेयर रह हे हैं.
इन दिनों बड़ी संख्या में लोग शाम के समय शहर की सैर पर निकलते हैं और इस खूबसूरती को निहारते हैं. इस दौरान सड़कों पर सेल्फी लेते लोग प्रकृति की सुंदरता के साक्षी बन रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों को देखकर कई लोग हैरत कर रहे हैं कि, कहीं ये जापान की तस्वीरें तो नहीं, लेकिन ऐसे सवालों के जवाब में बेंगलुरु के लोग शान से लिख रहे हैं, 'यह जापान नहीं है, यह बेंगलुरु है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं