New Delhi:
भ्रष्टाचार और कालेधन पर अनशन करने के बाद बाबा रामदेव लगातार कांग्रेस के निशाने पर रहे हैं। खासतौर पर दिग्विजय सिंह ने रामदेव पर तीखे हमले किए। अब केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के बयान से बाबा रामदेव को कुछ सहारा मिल सकता है। सुबोधकांत सहाय ने बाबा रामदेव की तारीफ़ की है। सुबोधकांत का कहना है कि बाबा रामदेव ने हरिद्वार में फूड पार्क में काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने दिग्विजय के बयानों पर भी सफाई दी। उनका कहना है कि जहां तक दिग्विजय सिंह के बयानों की बात है वह कांग्रेस और बाबा रामदेव में अविश्वास के चलते आए हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बाबा रामदेव, सुबोधकांत सहाय, Baba Ramdev, Subodhkant Sahay