विज्ञापन
This Article is From May 15, 2023

ठेठ देसी अंदाज में बच्चों ने किया झन्नाटेदार डांस, Video देख फटी की फटी रह जाएगी आंखें!

हाल ही में दो हुनरबाज बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिन्होंने अपने डांस मूव्स से इंटरनेट को ही हिलाकर रख दिया है.

ठेठ देसी अंदाज में बच्चों ने किया झन्नाटेदार डांस, Video देख फटी की फटी रह जाएगी आंखें!

बच्चे भला किसे पसंद नहीं. सोशल मीडिया यूजर्स सबसे ज्यादा बच्चों से जुड़े वीडियोज देखना पसंद करते हैं. इन वीडियोज में कभी इनकी मासूमियत दिल लूट लेती है, तो कभी इनका शरारत भरा अंदाज हैरत में डाल देता है. हाल ही में दो बच्चों का एक ऐसा ही वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है, जिसमें दोनों एक से बढ़कर एक डांस मूव्स कर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. इस वीडियो में इन दोनों छोटे बच्चों का डांस देखकर आप भी पलकें छपकाना भूल जाएंगे और वीडियो को बार-बार लूप में देखने को मजबूर हो जाएंगे.

यहां देखें वीडियो

आजकल के बच्चे टैलेंट के मामले में अच्छे-अच्छों को पीछे छोड़ रहे हैं. हाल ही में ऐसे ही दो हुनरबाज बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिन्होंने अपने डांस मूव्स से इंटरनेट को ही हिलाकर रख दिया है. यकीन न हो तो आप खुद ही देख लें ये वीडियो. वीडियो में दो बच्चे गजब की एनर्जी के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, बच्चों के कमाल के मूव्स को देखकर पीछे खड़ी महिलाएं भी शोर मचाकर चियर करती नजर आ रही हैं. तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो नेपाल का बताया जा रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बच्चों के हैरतअंगेज डांस मूव्स वाले इस वीडियो को  @everythingaboutnepal नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'ये बच्चे नेपाली लोकगीत पंचे बाजा (Panche Baja) की धुन पर थिरक रहे हैं.' 3 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 16 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'बच्ची ने तो गजब के मूव्स दिखाए हैं.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'एनर्जी कमाल की है, लेकिन बच्चों के मूव्स थोड़े खटक रहे हैं.'

ये भी देखें- सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई, कई दिग्‍गज पहुंचे 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amazing Dance Moves, Dance Video, Awesome Dance By Two Little Kids, Small Girl And Boy Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com