विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2020

केंद्रीय मंत्री से बोला शख्स- 'विदेश से न आने दें फ्लाइट', हरदीप सिंह पुरी बोले- 'ट्रोलर्स को बोलो कि...'

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने 'ट्रोलर्स' पर हमला किया, जो कोविड​​-19 महामारी के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन को फिर से शुरू करने की मांग कर रहे हैं.

Also Read in
केंद्रीय मंत्री से बोला शख्स- 'विदेश से न आने दें फ्लाइट', हरदीप सिंह पुरी बोले- 'ट्रोलर्स को बोलो कि...'
केंद्रीय मंत्री से बोला शख्स- 'विदेश से न आने दें फ्लाइट', हरदीप सिंह पुरी ने दिया ऐसा रिएक्शन...

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने 'ट्रोलर्स' पर हमला किया, जो कोविड​​-19 महामारी के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन को फिर से शुरू करने की मांग कर रहे हैं. पुरी ने कोरोनोवायरस-प्रेरित लॉकडाउन के कारण दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई को फिर से शुरू की गई घरेलू यात्री उड़ानों की जानकारी शुक्रवार को साझा की. ट्वीट के नीचे कमेंट में लोगों ने कई तरह की बातें शुरू कर दीं. किसी ने इस फैसले को गलत बताया तो किसी ने इस फैसले का समर्थन किया. 

एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने हरदीप सिंह पुरी के लिए कहा कि संक्रमण की एक दूसरी लहर से बचने के लिए अगस्त के अंत तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. उन्होंने नीचे कमेंट में लिखा, 'भारत में इंटरनेशनल फ्लाइट को आने से अगस्त तक रोका जाए. ताकी संक्रमण की दूसरी लहर न आए जाए.'

पुरी ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें यह बात उन ट्रोल को कहना चाहिए जो अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को फिर से शुरू करने की मांग कर रहे हैं. 

उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'ये बात आपको ट्रोलर्स को कहनी होगी, जिन्होंने मेरे जीवन को दैनिक आधार पर समृद्ध किया.'

उनके रिएक्शन के बाद लोगों ने कई कमेंट किए. कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने उनके साथ सहमति व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने से विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों को मदद मिलेगी. 

भारत में अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें निलंबित हैं. हालांकि, वंदे भारत मिशन के तहत दुनिया भर के देशों में एयर इंडिया और अन्य एयरलाइनों द्वारा विशेष प्रत्यावर्तन उड़ानें संचालित की जा रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardeep Singh Puri, Civil Aviation Minister, COVID-19 Pandemic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com