Milind soman diet plan : 60 साल की उम्र फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है. हाल ही में मिलिंद ने सिर्फ 6 दिनों में दो फूल-डिस्टेंस आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरे दिए हैं. रेस के बाद उनके खाने-पीने की पसंद कोई खास या फैंसी नहीं थी.
13 सितंबर को आयरनमैन वेल्स और 19 सितंबर को आयरनमैन इटली पूरा करने के बाद मिलिंद ने अपने डाइट की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं. 60 साल की उम्र में मिलिंद की फिटनेस चर्चा में रहती है. ऐसे में अक्सर लोगों को लगता है कि वे एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते होंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी कई ऐसी तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी, जिसमें वे चाय, राजमा चावल जैसी चीजें खाते नजर आ जाएंगे, ऐसे फोटोज देखकर उनके फैंस हैरान हो जाते हैं. ऐसे में कई लोग उनके डाइट के बारे में जानने के उत्सुक होंगे. यहां जानते हैं मिलिंद कैसा खाना करते हैं पसंद?

कभी-कभी चाय पीते हैं मिलिंद
उन्होंने सोशल मीडिया पर चाय पीते हुए एक फोटो शेयर की थी, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में एक व्यक्ति ने कहा कि मिलिंद ने एक बार इंटरव्यू में बताया थआ कि वो कभी चाय और कॉफी नहीं हीते हैं. उस व्यक्ति को मिलिंद ने जवाब दिया, 'अब मैं कभी-कभी पीता हूं, लेकिन ये मेरी आदत नहीं है.'

कैलोरी नहीं गिनते, सुनते हैं शरीर की
मिलिंद सोमन कई बार इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वो कभी भी कैलोरी नहीं गिनते हैं और न ही किसी तरह का कोई स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं. मीडिया के साथ हुए एक पिछली बातचीत में उन्होंने बताया कि वे कितना फल खाते हैं. उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि मैं पूरा पपीता खाता हूं. अगर पपीते छोटे हुए, तो मैं दो पपीता खा लेता हूं. वहीं, आधा तरबूज खाता हूं.
खूब खाते हैं मौसमी फल
इंटरव्यू में उन्होंने ये भी बताया कि वे मौसम के हिसाब से मिलने वाले फल खूब खाते हैं. एक्टर ने कहा कि वह सुबह-सुबह लगभग 3 किलो फल खा सकते हैं, जिसमें 5 से 6 आम और 6 केले शामिल होते हैं.
खिचड़ी, घी और गुड़ भी है उनकी डाइट
उन्होंने कहा कि खिचड़ी, काजू, घी और गुड़ मुझे बहुत ही ज्यादा पसंद हैं. हालांकि, कभी-कभी वे म्यूसली और ड्राई फ्रूट्स भी खाते हैं. उनका मानना है कि सादा और संतुलित खाने से शरीर को लंबे समय तक फिट रखा जा सकता है.
वेजिटेरियन फूड पर पहले से बढ़ा इंट्रेस्ट
बता दे हैं कि पिछले कुछ सालों में मिलिंद ने अपनी डाइट में वेजिटेरियन फूड की मात्रा बढ़ाई है. हालांकि, वे कभी-कभार स्वाद के लिए नॉन-वेज भी खाते हैं. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वे न तो इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं और न ही प्रोटीन शेक्स को अपने रुटीन में नियमित रूप से जोड़ेते हैं.
ये भी पढ़ें - कम उम्र में लग गया चश्मा? रोज खाएं ये 16 फूड्स, आंखों की सेहत रहेगी बेहतर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं