विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2011

अमेरिकी अंतरिक्ष उड़ान के एक युग का अंत

अटलांटिस अपने अंतिम अभियान को पूराकर कभी अंतरिक्ष नहीं जाने के लिए धरती पर उतर आया। इसके साथ ही नासा के 30 साल के अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम के एक अध्याय का समापन हो गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
केप कानावेराल: अटलांटिस अंतिरक्ष यान अपने अंतिम अभियान को पूरा कर आज कभी वापस अंतरिक्ष नहीं जाने के लिए धरती पर उतर आया। इसके साथ ही नासा के 30 साल के अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम के एक अध्याय का समापन हो गया। चार अमेरिकी चालक सदस्यों को लेकर यह कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 14:27 बजे उतरा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने के लिए रूस ही एकमात्र विकल्प रह गया है। ह्यूस्टन में अभियान के नियंत्रण को देख रहे वैज्ञानिक ने अमेरिकी झंडे लिए सफेद यान के रुकने पर कहा, अटलांटिस वापस आ गया है। उसका सफर समाप्त हुआ। इतिहास के पल में आनंद लेने का वक्त। उन्होंने कहा, एक पीढी की कल्पना को आलोकित करने वाला, इस जैसा कोई यान नहीं हुआ। इतिहास में इसकी जगह पक्की है। अंतरिक्ष शटल अंतिम बार अपने बेड़े में जा लगा, उसका सफर खत्म हुआ। शटल के कमांडर क्रिस फर्गुसन ने उन हजारों लोगों की प्रशंसा की, जिन्होंने 1981 में इसकी पहली उड़ान के बाद से इस शटल कार्यक्रम पर काम किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अटलांटिस, अंतरिक्ष यान, अंतिम यात्रा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com