विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2017

दीपावली के द‍िन अंतर‍िक्ष से ली गई भारत की फोटो फिर से निकली Fake

हर साल दीपावली के मौके पर एक फेक फोटो खूब सर्कुलेट होती है, लेकिन इस बार एस्‍ट्रोनॉट ने जो फोटो शेयर की वो भी फेक निकली

दीपावली के द‍िन अंतर‍िक्ष से ली गई भारत की फोटो फिर से निकली Fake
एस्‍ट्रोनॉट ने यही तस्‍वीर शेयर की थी
  • एस्ट्रोनॉट ने दीपावली के दिन इस तस्‍वीर को शेयर क‍िया था
  • इस फोटो में भारतीय भू-भाग रोशनी से नहाया हुआ द‍िख रहा था
  • हालांकि बाद में पता चला क‍ि यह तस्‍वीर दीपावली से पहले ली गई थी
नई द‍िल्‍ली: दीपावली के बाद हर साल एक फोटो इंटरनेट और व्‍हाट्सऐप्‍प पर खूब वायरल होती है. लोग एक दूसरे को दीपावली के दिन अंतर‍िक्ष से ली गई भारत की फोटो भेजते रहते हैं. दावा किया जाता रहा है कि यह फोटो नासा ने ली है. इस फोटो में दीपावली के दिन भारतीय भू-भाग रोशनी से नहाया हुआ दिखता है. हालांकि बहुत पहले ही इस फोटो को फेक बताया जा चुका है बाजूद इसके हर साल यह खूब सर्कुलेट होती है.
 
fake diwali photo

इस बार फिर से एक नई फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई. दावा किया जा रहा था कि यह फोटो दीपावली के दिन अंतर‍िक्ष से ली गई है. इस फोटो को एस्ट्रोनॉट पाओलो नेस्पाली ने ट्वीट किया था. पाओलो ने फोटो पोस्ट करते हुए लोगों को इस महापर्व की बधाई भी दी. उन्‍होंने ट्वीट करते हुए ल‍िखा, 'आज हिंदू धर्म का रोशनी का त्योहार दीपावली है. सभी को हैप्पी दिवाली.’

OMG! जानिए क्या हुआ जब स्पेस में पहुंच गए थे बंदर, देखें फोटोज
पाओलो के पोस्ट पर कई भारतीयों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें फोटो ट्वीट करने के लिए धन्यवाद भी कहा था. हालांकि अब यह बात सामने आ रही है कि यह फोटो दीपावली से 20 दिन पहले 29 सितंबर को ली गई थी. इस फोटो को एस्‍ट्रोनॉट पाओलो नेस्‍पाली ने अपने ऑफिश‍ियल ट्विटर एकाउंट से दीपावली के दिन शेयर किया था. पाओली इस वक्‍त इंटरनेशनल स्‍पेशल स्‍टेशन में तैनात हैं. यही वजह है कि हर किसी ने यही समझा कि यह फोटो दीपावली के दिन ली गई है. इस बीच कुछ ट्विटर यूजर्स ने यह भी कहा था कि फोटो पाओले के फ्लिकर अकाउंट पर मौजूद है और इसे 29 सितंबर को क्लिक किया गया था.

वहीं, यूरोपियन स्‍पेस एजेंसी के प्रवक्‍ता ने एनडीटीवी से इस बात की पुष्‍टि की है कि फोटो भारत की जरूर है, लेकिन इसे दीपावली पर नहीं लिया गया है. बहरहाल, हमें लगता है क‍ि असली फोटो के ल‍िए भारतीयों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा. हम स्‍पेस में बैठे अंतर‍िक्ष यात्र‍ियों से यही गुजार‍िश कर सकते हैं क‍ि दीपावली के द‍िन की कम से कम एक फोटो तो बनती है.

VIDEO
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India From Space On Diwali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com