विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2021

iPhone और iPad साफ करने के लिए Apple बेच रहा Polishing Cloth, कीमत जान उड़े लोगों होश, बोले- मज़ाक है क्या ?

इस पॉलिशिंग क्लॉथ को लेकर ट्विटर यूजर मजाक उड़ाते हुए भी नजर आए. लोगों को इस कपड़े की कीमत जानकर हैरानी हो रही है. कुछ लोगों का कहना है कि हमारे लिए तो पुरानी टीशर्ट और रुमाल ही काफी है.

Also Read in
iPhone और iPad साफ करने के लिए Apple बेच रहा Polishing Cloth, कीमत जान उड़े लोगों होश, बोले- मज़ाक है क्या ?
iPhone और iPad साफ करने के लिए Apple बेच रहा Polishing Cloth, कीमत जान उड़े लोगों होश

Apple के प्रोडक्ट मार्केट में हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन इस बार कंपनी एक ऐसी चीज लेकर आई है, जो लोगों का ध्यान खींच रही है. Apple ने हाल ही में एक 'पॉलिशिंग क्लॉथ' लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,900 रुपये है. बता दें कि ये पॉलिशिंग क्लॉथ यानि कपड़ा Apple के प्रोडक्ट सभी प्रोडक्ट्स जैसे iPhones, iPads and MacBooks के डिस्प्ले को साफ करने के काम आएगा. इस लॉन्च के बाद से ही लोग पॉलिशिंग क्लॉथ की कीमत सुनकर काफी हैरान है. लोग अपनी प्रतिक्रियाओं के साथ प्रोडक्ट पर सवाल उठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं. लेकिन, इसके बारे में लोगों की राय जानने से पहले आइए हम इस प्रोडक्ट में बारे में जान लेते हैं.

Apple का ये Polishing Cloth (Apple Polishing Cloth) एक सफेद कपड़े जैसा ही है. यह एक रुमाल की तरह दिखता है और इसके एक कोने पर एप्पल का लोगो बना हुआ है. अगर आप इसके लिए ये कीमत एकसाथ नहीं दे सकते हैं, तो कंपनी ने इसके लिए 224 रुपये महीने की EMI का ऑप्शन रखा है. वहीं, एप्पल ने इस प्रोडक्ट के डिस्क्रिप्शन में बताया है, कि यह Polishing Cloth बेहद सॉफ्ट, नॉन-ऐब्रेसिव मटीरियल से बना है, जो किसी भी एप्पल प्रोडक्ट के डिस्प्ले को अच्छे से साफ कर सकता है. ये कपड़ा नैनो टेक्सचर ग्लास सहित किसी भी एप्पल डिस्प्ले को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से साफ रखेगा.

वहीं, दूसरी तरफ इस पॉलिशिंग क्लॉथ को लेकर ट्विटर यूजर मजाक उड़ाते हुए भी नजर आए. लोगों को इस कपड़े की कीमत जानकर हैरानी हो रही है. एक यूजर ने लिखा, "Apple ने INR 1900 (25$) के लिए अपने प्रोडक्ट को साफ करने के लिए "पॉलिशिंग क्लॉथ" लॉन्च किया, "पॉलिशिंग क्लॉथ" को साफ करने के लिए अब एक और प्रोडक्ट के लॉन्च का इंतजार करना पड़ेगा. कुछ लोगों का कहना है कि हमारे लिए तो पुरानी टीशर्ट और रुमाल ही काफी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple, Apple Polishing Cloth, Polishing Cloth, Apple Polishing Cloth Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com