विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2022

सांसद मनोज तिवारी के सुर में रमे अनूप जलोटा, हुई सुरों की बरसात, वीडियो पर आ रहा लोगों का प्यार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अनूप जलोटा और मनोज तिवारी अपनी सुरों से लोगों का दिल जीत रहे हैं. इस वीडियो को खुद मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे लोग बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने एक कैप्शन भी शेयर किया है.

सांसद मनोज तिवारी के सुर में रमे अनूप जलोटा, हुई सुरों की बरसात, वीडियो पर आ रहा लोगों का प्यार

दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और भजन सम्राट अनूप जलोटा का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मनोज तिवारी की छोटी बेटी भी मौजूद है. दोनों के बीच सुरों की बरसात हो रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग गदगद हो रहे हैं. गौरतलब है कि उत्तर-पूर्व दिल्‍ली के सांसद मनोज तिवारी भोजपुरी के जानेमाने कलाकार हैं. अपनी आवाज़ से लोगों को मंत्रमुग्ध करते आए हैं. नेता होने के साथ-साथ वह समय निकालकर रियाज़ भी करते हैं. 

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अनूप जलोटा और मनोज तिवारी अपनी सुरों से लोगों का दिल जीत रहे हैं. इस वीडियो को खुद मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे लोग बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने एक कैप्शन भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा है- जब अनूप जलोटा जी घर पधारे.. सुरों की बरसात हुई.. जय माँ शारदे..

इस वीडियो में उनकी छोटी बेटी भी मौजूद है. इस वीडियो को 7 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं 1 हजार से ज़्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है. वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं. एक यूज़र ने लिखा है- बहुत ही सुंदर है. वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है- बेटी के लिए गर्व का पल है. वो दो महान लोगों के बीच में रहकर सीख रही है.

वीडियो देखें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : "मेरे लिए जनता का हित सर्वोपरि"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anoop Jalota, Manoj Tiwari, Anoop Jalota Bhajan, Viral Video, Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com