विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2022

VIDEO: बड़ा नकलची है ये तोता, इंसानों की तरह निकलता है आवाज, सुनकर भौचक्के रह जाएंगे आप

Parrot Viral Video: हाल ही में वायरल हो रहे इस वीडियो में एक नकलची तोता नजर आ रहा है, जो हूबहू इंसानों की तरह बोलते हुए अपनी मालकिन पर गुस्सा उतार रहा है. इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.

VIDEO: बड़ा नकलची है ये तोता, इंसानों की तरह निकलता है आवाज, सुनकर भौचक्के रह जाएंगे आप

Smart Parrot Video: यूं तो दुनियाभर में पक्षियों की कई तरह की प्रजातियां मौजूद हैं, जिनमें से कुछ पक्षी काफी शांत स्वभाव के होते हैं, तो कुछ बेहद ही अजीब होते हैं, जिनकी कुछ हरकतें देख आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. कुछ पक्षी अपनी खूबसूरती से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं, तो कुछ इंसानों की तरह नकल और आवाज निकालते नजर आते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही प्यारे और थोड़े शरारती पक्षी का तेजी से वायरल हो रहा वीडियो दिखाने जा रहे हैं. वीडियो में दिख रहे इस नकलची तोते की हरकतों को देखकर आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे.

वीडियो में एक तोता हूबहू इंसानी आवाज निकालता दिखाई दे रहा है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक तोता किसी इंसान की गर्दन के पास बैठा हुआ है. इस दौरान तोता कहता है, 'कौन होती है तू'. ये बोलते-बोलते तोता थोड़ा गुस्से के मूड में नजर आता है. वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, यह किसी का पालतू तोता है, जो अपनी मालकिन पर गुस्सा होता हुआ नजर आ रहा है.

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @Gulzar_sahab नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'कौन होती है तू'. महज 10 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 11हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि सैंकड़ों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. इस प्यारे से तोते के वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'बेटा एक दिन खाना नहीं मिला ना तो पता चल जाएगा…कौन है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हे भगवान कितना सुंदर.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Angry Parrot Talking In Hindi, Smart Parrot Video, Parrot Adorable Video, Parrot, Parrot Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com