विज्ञापन

ICC Ranking: पंत को मिला इनाम, दो पारियों ने कराई रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों में वापसी, गिल को दिया चैलेंज

Rishabh Pant VS Shubman Gill: जारी हालिया आईसीसी रैंकिंग में पंत ने कप्तान शुभमन गिल को जरूर टेंशन ने दी है. और यहां से अब गिल को यहां से अपने लिए रास्ता बनाना होगा

ICC Ranking: पंत को मिला इनाम, दो पारियों ने कराई रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों में वापसी, गिल को दिया चैलेंज
ICC Ranking, IND vs SL: ऋषभ पंत ने पूरी सीरीज में बेहतरीन फॉर्म दिखाई है
source: X

ICC Batsmen's ranking: कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारत के लिए एक साहसिक और बहुत ही जुझारू पारी खेलने वाले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को उनकी हालिया बैटिंग का इनाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) की बैटिंग रैंकिंग में मिला है. और यह इनाम तब मिला है, जब उनके कोलंबो में 89 गेंदों पर बनाए गए 63 रन को शामिल नहीं किया गया है. पंत ने गॉल टेस्ट में पहली पारी में 39 और दूसरी पारी में 69 गेंदों पर 66 रन बनाए थे. और इसी पारी ने उन्हें इस साल रैंकिंग में पहली बार टॉप-10 में शामिल करा दिया. 

मिला इतनी पायदान का फायदा

पंत के पहले टेस्ट की दोनों पारियों के प्रदर्शन ने उन्हें रैंकिंग में छह पायदान का फायदा दिलाया है. और वह अब दुनिया के शीर्ष दस बल्लेबाजों में सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं. पंत के फिलहाल 711 प्वाइंट हैं, जबकि कप्तान शुभमन गिल के भी इतने ही अंक हो गए हैं. मतलब ये दोनों अब संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं.  मतलब अब यहां से और ऊपर जाने के लिए पंत का मुकाबला सीधे कप्तान शुभमिल गिल के साथ हो गया. और गिल को पंत से आगे निकलने के लिए इसके बाद खेले जाने वाली सीरीज में अच्छी पारियां खेलनी होंगी. जाहिर कि जब अगली रैंकिंग आएगी, तो पंत के दूसरे टेस्ट की 63 रन की पारी को भी इ

हैरी ब्रूक ने बनाई रूट पर बढ़त

वहीं, इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक ने साथी खिलाड़ी जो रूट पर बढ़त को दोगुना करते हुए शीर्ष (Top) पर 24 रेटिंग अंकों की बढ़त बना ली है. ब्रूक के सर्वाधिक 90 रन और रूट के 66 रनों की बदौलत दोनों शीर्ष दो स्थानों पर बरकरार हैं. हैरी ब्रूक के फिलहाल कुल 874, जबकि जो. रूट के 840 प्वाइंट हैं. और इन दोनों के बीच भी आने वाले सीरीज में फैंस को एक दूसरे को मात देने के लिए अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Singh Gill, Rishabh Rajendra Pant, International Cricket Council, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com