विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2019

आनंद महिंद्रा ने दिखाई नई कार तो यूजर ने पूछा - कितना देती है?, मिला 'SHOCKING' जवाब

इस गाड़ी की तस्वीर देख सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की, लेकिन इसी बीच एक शख्स ने ट्विटर पर पूछ डाला कि...Sir, kitna deti hai?

आनंद महिंद्रा ने दिखाई नई कार तो यूजर ने पूछा - कितना देती है?, मिला 'SHOCKING' जवाब
आनंद महिंद्रा ने दिखाई नई कार तो यूजर ने पूछा - Sir, kitna deti hai?
नई दिल्ली:

हाल ही में महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) ने नई लग्ज़री इलेक्ट्रिक कार 'हाइपरकार' Battista लॉन्च की. इस गाड़ी को लेकर कहा गया कि इसकी रफ्तार फार्मूला 1 कार (Formula 1 Car) से भी तेज़ होगी. इस गाड़ी को जेनेवा मोटर शो में शोकेस किया गया. इस गाड़ी की तस्वीर देख सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की, लेकिन इसी बीच एक शख्स ने ट्विटर पर पूछ डाला कि...Sir, kitna deti hai?

इस यूज़र को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने खुद मज़ेदार जवाब देकर कहा कि...Sirji, electric hai..Shock deti hai! 

होश उड़ा देने वाली दुनिया की सबसे महंगी एकलौती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हक्के-बक्के

आप भी देखिए ये मज़ेदार ट्वीट...

 


बता दें,  'हाइपरकार' (Hypercar) महिंद्रा ग्रुप के कंपनी Automobili Pininfarina ने बनाई है. इस लग्ज़री कार की वीडियो ट्विटर पर खुद आनंद महिंद्रा ने शेयर किया. 

Pininfarina के मुताबिक Battista पहली हाइपरकार है जो पूरी तरह से इलेट्रिक है, जिसमें अल्ट्रा लाइट और अल्ट्रा-फास्ट एरोडायनामिक है.

भगोड़े नीरव मोदी ने पहन रखा था शुतुरमुर्ग के चमड़े का कोट, चौंकाने वाली है कीमत

 

 

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन के इस ट्विटर रिप्लाई के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तारीफें थम नहीं रही हैं. लोग उनके इस मज़ेदार कॉमेन्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. 

आप भी देखिए यहां...

 

 

 

 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sir Kitna Deti Hai, Anand Mahindra, Mahindra Group, Anand Mahindra Twitter Reply, Kitna Deti Hai, Battista
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com