विज्ञापन

बिट्टू तबाही कौन हैं? मध्य प्रदेश के इस बंदे ने नदी को हाथों से साफ करके आनंद महिंद्रा को भी बनाया अपना दीवाना

सफाई के लिए 'लाइक्स' की भूख हो या दिल में उमड़ता देशप्रेम, मध्य प्रदेश के इस छोरे ने तो अपनी मेहनत से गंदी नदी का हुलिया ही बदल दिया. जब दुनिया इसे सिर्फ सोशल मीडिया का ड्रामा बता रही थी, तब दिग्गज बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने बिट्टू के इस देसी जज्बे को सलाम कर आलोचकों की बोलती बंद कर दी.

बिट्टू तबाही कौन हैं? मध्य प्रदेश के इस बंदे ने नदी को हाथों से साफ करके आनंद महिंद्रा को भी बनाया अपना दीवाना
गंदगी में ढूंढ निकाली खूबसूरती, इस शख्स के देसी हुनर ने बड़े-बड़े इंजीनियरों को कर दिया फेल!

Anand Mahindra viral tweet: सोशल मीडिया पर लोग अक्सर वाहवाही लूटने के लिए क्या कुछ नहीं करते, लेकिन मध्य प्रदेश के एक युवा ने कुछ ऐसा किया कि बहस छिड़ गई. ब्यावरा के बिट्टू तबाही ने गंदी नदी को साफ करना शुरू किया, तो कुछ लोगों ने इसे सिर्फ 'लाइक्स' का भूखा बताया, लेकिन जब दिग्गज बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा की नजर इस पर पड़ी, तो उन्होंने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. चलिए जानते हैं आखिर क्या है ये पूरा मामला.

ये भी पढ़ें:-बिना किसी एजेंट के बिक गया 9.5 करोड़ का घर! आखिर AI के पास ऐसा कौन सा जादुई नुस्खा था?

गंदगी के खिलाफ अकेले जंग: जब बिट्टू ने थामा सफाई का जिम्मा (River cleaning viral video)

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के रहने वाले 20 साल के बिट्टू तबाही रातों-रात इंटरनेट सनसनी बन गए हैं. बिट्टू ने जब देखा कि अजनार नदी कचरे और प्लास्टिक से दम तोड़ रही है, तो उन्होंने सफाई का बीड़ा उठाया. शुरू में उनके दोस्त भी साथ थे, लेकिन बीच रास्ते में सबने हाथ खींच लिए. मगर बिट्टू पीछे नहीं हटे और अकेले ही नदी के गंदे पानी में उतर गए. हफ्तों की मेहनत के बाद उन्होंने नदी का हुलिया ही बदल दिया.

अकेले ही साफ कर दी पूरी नदी (Bittu Tabahi MP)

जहां कुछ लोग बिट्टू पर आरोप लगा रहे थे कि वे ये सब सिर्फ इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और व्यूज के लिए कर रहे हैं, वहीं आनंद महिंद्रा ने उन्हें अपना 'मंडे मोटिवेशन' बताया. महिंद्रा ने लिखा कि अगर 'लाइक्स' पाने की चाहत किसी को नदी साफ करने जैसा नेक काम करने पर मजबूर कर रही है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है. उन्होंने कहा कि अक्सर सोशल मीडिया पर फिजूल की चीजों को तवज्जो मिलती है, ऐसे में अगर कोई सार्थक काम कर रहा है, तो उसकी तारीफ होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:-'खून' जैसा लाल हो गया ऑस्ट्रेलिया का आसमान, हॉलीवुड मूवी जैसा दिखा मंजर, ये थी वज

महिंद्रा ने आलोचकों को दिया करारा जवाब (Anand Mahindra's support for Bittu Tabahi)

बिट्टू के इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा चाहने वाले हैं. वे सिर्फ नदियां ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक जगहों को भी साफ करने के वीडियो डालते हैं. अजनार नदी की सफाई के दौरान उन्होंने बिना किसी बड़ी मशीन के, सिर्फ साधारण औजारों से टनों कचरा बाहर निकाला. लोग अब कह रहे हैं कि अगर हर कोई 'व्यूज' के चक्कर में ही सही, अपने आस-पास की सफाई करने लगे, तो देश की तस्वीर बदल जाएगी.

सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल (MP ka viral boy Bittu)

बिट्टू तबाही की कहानी हमें सिखाती है कि मकसद चाहे जो भी हो, अगर नतीजा समाज के भले के लिए है, तो उसकी कद्र होनी चाहिए. आज जब प्रदूषण एक बड़ी समस्या है, तब बिट्टू जैसे युवाओं की कोशिशें वाकई काबिले-तारीफ हैं. आनंद महिंद्रा का साथ मिलने के बाद अब बिट्टू का हौसला सातवें आसमान पर है.

ये भी पढ़ें:-आलू से अरबपति बनने का सपना पड़ा भारी, किसान की एक गलती और हो गया कंगाल

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bittu Tabahi, Anand Mahindra Viral Tweet, River Cleaning Viral Video, Bittu Tabahi MP, Anand Mahindra Tweet Today, Cleaning Ajnar River
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com