विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2023

शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो हो रहा है वायरल, जिसमें वो कह रहे हैं- 'मैं भगवान को मानता हूं'

इस वायरल हो रहे इंटरव्यू में होस्ट शाहरुख से पूछती हैं कि क्या आप भगवान में विश्वास रखते हैं? इस पर शाहरुख खान का बहुत ही प्यारा जवाब देखने को मिला. उन्होंने कहा- जी, मैं भगवान में विश्वास रखता हूं. ऐसा माना जाता है कि मरने के बाद लोग भगवान के पास जाते हैं.

शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो हो रहा है वायरल, जिसमें वो कह रहे हैं- 'मैं भगवान को मानता हूं'
शाहरुख खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है.

शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग (Bollywood King Shahrukh Khan) कहा जाता है. अपनी एक्टिंग के दम पर शाहरुख ने अपनी एक अलग पहचान पूरी दुनिया में बनाई है. देश और दुनिया में शाहरुख खान के चाहने वालों की कमी नहीं है. शाहरुख ने ये शोहरत अपने दम पर बनाई है. ये पूरी दुनिया को पता है कि बॉलीवुड में शाहरुख खान की क्या हैसियत है. अभी हाल ही में उनकी एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. रिलीज़ होने से पहले पठान (Pathan Film) फिल्म विवादों में था. अभी हाल ही में शाहरुख खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल (Shahrukh Khan Viral Video) हो रहा है.

देखें इंटरव्यू

इस वायरल हो रहे इंटरव्यू में होस्ट शाहरुख से पूछती हैं कि क्या आप भगवान में विश्वास रखते हैं? इस पर शाहरुख खान का बहुत ही प्यारा जवाब देखने को मिला. उन्होंने कहा- जी, मैं भगवान में विश्वास रखता हूं. ऐसा माना जाता है कि मरने के बाद लोग भगवान के पास जाते हैं. मैं इसलिए मानता हूं कि मैं अपने पैरेंट्स से मिल सकूं. 

24 सेकंड का यह वीडियो लोगों को बहुत ही भा रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर @BruJacck नाम के यूज़र ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 28 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि शाहरुख को ईश्वर ने बनाया है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- शाहरुख खान एक सुपरस्टार हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahrukh Khan, Viral Video, Old Video Of Shahrukh Khan, Fans About Viswasam, SRK Viral Video, Trending Viral Video, Ajab Gajab Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com