विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2021

अमिताभ बच्चन के Ad में लोगों ने पकड़ी गलती, बोले- इतना अजीब क्यों लग रहा है बिग-बी का हाथ ?

यूजर ने देखा कि फोटो में बिग बी (Big B) के हाथ को फोटोशॉप किया गया है. बस फिर क्या था, लोग भी इस शख्स की बात से सहमत हो गए और उसकी नजर की तारीफ भी करने लगे.

अमिताभ बच्चन के Ad  में लोगों ने पकड़ी गलती, बोले- इतना अजीब क्यों लग रहा है बिग-बी का हाथ ?
अमिताभ बच्चन के Ad में लोगों ने पकड़ी गलती, बोले- इतना अजीब क्यों लग रहा है बिग-बी का हाथ ?

कुछ लोगों की नज़रे इतनी तेज़ होती हैं कि फिर चाहे वो असली इंसान हो या उसकी तस्वीर, तेज़ नज़र वाले लोग कहीं से भी गलतियां ढूंढ ही लेते हैं. जिस पर बाकी लोगों का ध्यान कभी पहुंच ही ना सके. ऐसा ही कुछ हुआ है सोशल मीडिया पर, जहां एक शख्स ने अमिताभ बच्चन के एक विज्ञापन (Amitabh Bachchan Ad) में बड़ी गलती पकड़ ली है. यूजर ने देखा कि फोटो में बिग बी (Big B) के हाथ को फोटोशॉप किया गया है. बस फिर क्या था, लोग भी इस शख्स की बात से सहमत हो गए और उसकी नजर की तारीफ भी करने लगे.

अमिताभ बच्चन के विज्ञापन वाली इस तस्वीर को ट्विटर पर @yadsul नाम के यूजर ने शेयर किया है. कैप्शन में लिखा- क्या किसी ने गौर किया कि पिताजी के लंबे हाथ कितनी दूर तक जा रहे हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि मॉडल कोई फिल्म स्टार नहीं है, और बिग-बी उसके साथ पोज नहीं देना चाहते थे! फोटोशॉप के लिए 10 में से 1 नंबर...1 नंबर महिला को दृढ़ता से पोज करने के लिए देंगे.

वायरल हो रही इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बच्चन साहब एक लड़की साथ खड़े हैं. ऐसा दिखाया जा रहा है कि वो दुल्हन के आउटफिट में खड़ी लड़की के पिता है. बिग-बी का बायां हाथ बेटी के कंधे के पास है. लेकिन, जब ध्यान से देखेंगे तो हाथ काफी अजीब सा लग रहा है. लोगों का मानना है कि फोटोशॉप के जरिए हाथ को वहां सेट किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan Viral Ad, Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Ad, Amitabh Bachchan Weird Hand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com