विज्ञापन

बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं इंकलाब श्रीवास्तव, 25 फिल्मों में था सेम टू सेम नेम, 15 रहीं ब्लॉकबस्टर, एक साल में रिलीज हुई थीं 11 मूवी

पांच दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे एक ऐसे अभिनेता जिन्होंने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. मजेदार बात ये है कि 25 फिल्मों में उनके किरदार का से ही रखा गया, जिनमें से कई ब्लॉकबस्टर हिट रहीं.

बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं इंकलाब श्रीवास्तव, 25 फिल्मों में था सेम टू सेम नेम, 15 रहीं ब्लॉकबस्टर, एक साल में रिलीज हुई थीं 11 मूवी
एक नाम, 25 फिल्में और बॉलीवुड में सुपरहिट सफर
Instagram
नई दिल्ली:

आज हम बॉलीवुड के एक ऐसे सितारे की बात करेंगे जिन्होंने अपने दर्शकों के दिलों लगभग 5 दशकों से राज करते आ रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सितारे के नाम की कहानी बेहद दिलचस्प है. हम बात कर रहे हैं इंक्लाब श्रीवास्तव की जिन्होंने अपने करियर में लगभग 200 फिल्मों में काम कर चुके हैं. आपने भी इनको देखा होगा, इनके गानों पर थिरके होंगे. लेकिन नाम सुनकर शायद आपको इनकी शक्ल याद नहीं आएगी.लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई अलग-अलग किरदार निभाए हैं. लेकिन उनके फिल्मी करियर में एक नाम ऐसा रहा जो उनके साथ जुड़ गया. कभी वो पुलिस अफसर बने, कभी अपराध की दुनिया से जुड़े तो कभी बदले की आग में जलते रहे. तो चलिए आपको बताते हैं उस किरदार के बारे में जिन्होंने अपने करियर की 25 फिल्मों में सेम नाम का किरदार निभाया, जिनमें से 15 फिल्में ब्लॉकबस्टर रही.

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के बिग बी- अमिताभ बच्चन की. आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन का असल नाम इंक्लाब श्रीवास्तव है. इन दो नामों के अलावा एक और नाम है जो उनसे जुड़ा हुआ है और वो है विजय. उनकी कई फिल्मों में किरदार का नाम विजय रहा और इनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं. तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों का नाम जिसमें उनके किरदार का नाम विजय रहा और बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचाया. 

'जंजीर' से शुरू हुआ विजय नाम का सिलसिला

अमिताभ बच्चन की 1973 में आई फिल्म 'जंजीर' को उनके करियर की अहम फिल्म माना जाता है. इस फिल्म में उन्होंने विजय नाम का किरदार निभाया था. अमिताभ फिल्म में इंस्पेक्टर विजय खन्ना का रोल प्ले किया था. इस फिल्म में उनके साथ जया बच्चन, प्राण और अजीत भी नजर आए थे. इसके बाद साल 1974 में आई फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान', और 1975 में आई फिल्म 'दीवार' और 1976 की 'हेरा फेरी' में भी उनके किरदार का नाम विजय रहा. आइए देखते हैं उन फिल्मों की लिस्ट जिसमें उन्होंने विजय का किरदार प्ले किया है. 

यह भी पढ़ें | 45 साल पुराना गाना जिसमें उड़ाया गया बीवियों का मजाक, अमिताभ बच्चन के पिता ने साहिर के साथ मिलकर लिखे थे बोल

1.1973 की फिल्म जंजीर में इंस्पेक्टर विजय खन्ना
2.1974 की रोटी कपड़ा और मकान में विजय का किरदार 
3. 1975 की फिल्म दीवार में विजय वर्मा का किरदार
4.1976 की फिल्म हेरा-फेरी में विजय का किरदार 
5. 1978 की फिल्म त्रिशूल में विजय कुमार गुप्ता का किरदार
6.1978 की फिल्म डॉन में विजय का किरदार
7. 1979 में द ग्रेट गैम्बलर में इंसपेक्टर विजय का किरदार
8. 1979 में काला पत्थर में विजय पाल सिंह का किरदार
9. 1980 में दो और दो पांच में विजय का किरदार 
10. 1980 में दोस्ताना में इंसपेक्टर विजय
11. 1980 में शान फिल्म में विजय कुमार का किरदार
12. 1982 में फिल्म शक्ति में विजय कुमार का किरदार 
13. 1986 में आखिरी रास्ते में इंसपेक्टर विजय सान्डिल्य 
14. 1988 में शहंशाह फिल्म में  इंसपेक्टर विजय कुमार
15. 1990 में अग्नीपथ में विजय दीनानाथ चौहान
16.1991 में अकेला फिल्म में इंसपेक्टर विजय वर्मा
17.1998 में बड़े मियां छोटे मियां में विजय नागाम का किरदार
18.2001 में एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव में विजय कपूर का किरदार 
19. 2002 में फिल्म आंखें में विजय सिंह रावत का किरदार 
20. 2006 में फिल्म गंगा में ठाकुर विजय सिंह का किरदार
21.2007 में फिल्म निशब्द में विजय आनंद का किरदार
22. 2007 में ही फिल्म गंगोत्री में ठाकुर विजय सिंह
23. 2010 में आई फिल्म रन में विजय हर्षवर्धन मलिक का किरदार
24. 2011 में आई फिल्म बुड्ढा होगा तेरा बाप में विजय का किरदार
25. 2022 में आई फिल्म झुंड में विडय बरोडे का किरदार

25 फिल्मों में सेम किरदार का रोल प्ले करने वाली अमिताभ की 15 फिल्में सुपरहिट रही थीं. जो थी  जंजीर, रोटी कपड़ा मकान, दीवार, हेरा-फेरी, त्रिशूल, डॉन, द ग्रेट गेंबलर, दोस्ताना, शक्ति, आखिरी रास्ते, शहंशाह, अग्नीपथ, बड़े मियां-छोटे मियां, आंखें और गंगा. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Vijay Films, Hindi News, Ndtv Hindi, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com