फ्लाइट में जब भी आप सफर करते हैं तो टेकऑफ से पहले आपको कुछ सेफ्टी फीचर्स के बारे में बताया जाता है, एयर होस्टेस आपको इशारों में बताती हैं कि कैसे आपको इमरजेंसी में ऑक्सीजन मास्क लगाना होता है और सीट बेल्ट बांधनी होती है. अब एयर इंडिया (Air India) का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन इसमें एयर होस्टेस नहीं बल्कि क्लासिकल डांसर ये काम करती दिख रही हैं. एयर इंडिया के इस इन फ्लाइट सिक्योरिटी वीडियो (Air India new inflight safety video) का टाइटल सेफ्टी मुद्रा (Safety Mudra) रखा गया है.
क्लासिकल डांस के साथ सेफ्टी रूल्स
एयर इंडिया के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एयर होस्टेस जैसे ही यात्रियों का वेलकम करती है, एक बच्ची के सामने वीडियो प्ले हो जाता है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ डांसर मंदिरों के आगे नृत्य कर रही हैं. भारत में जितने भी तरह के क्लासिकल डांस फॉर्म होते हैं, उनमें फ्लाइट सेफ्टी का तरीका बताया जा रहा है. यानी इस क्लासिकल डांस के साथ लोगों को बताया जा रहा है कि कैसे वो सीट बेल्ट बांधे और कैसे ऑक्सीजन मास्क नीचे करें.
देखें Video:
For centuries, Indian classical dance and folk-art forms have served as medium of storytelling and instruction. Today, they tell another story, that of inflight safety.
— Air India (@airindia) February 23, 2024
Presenting Air India's new Safety Film, inspired by the rich and diverse dance traditions of India.#FlyAI… pic.twitter.com/b7ULTRuX1Z
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भरतनाट्यम से लेकर कथकली तक
एयर इंडिया के इस सेफ्टी मुद्रा वीडियो में भरतनाट्यम, कथकली, घूमर, बिहू मोहिनीअट्टम, ओडिसी, कथक और गिद्दा के जरिए लोगों को फ्लाइट सेफ्टी नियम बताए गए हैं. सामने महिलाएं नृत्य कर रही हैं और पीछे एक वॉयस-ओवर प्ले हो रहा है, जो यात्रियों के लिए सुरक्षा निर्देश बताता है.
एयर इंडिया ने शेयर किया वीडियो
दरअसल एयर इंडिया ने 23 फरवरी को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, इसमें एक वीडियो भी अटैच था. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "सदियों से, भारतीय शास्त्रीय नृत्य और लोक-कला रूपों ने कहानी कहने और निर्देश देने के माध्यम के रूप में काम किया है. आज, वे एक और कहानी बताते हैं, वो है उड़ान के दौरान सुरक्षा की... पेश है एयर इंडिया की नई सेफ्टी फिल्म, जो भारत की समृद्ध और विविध नृत्य परंपराओं से प्रेरित है."
लोगों को पसंद आई पहल
एयर इंडिया के इस अनोखे प्रयोग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. पोस्ट किए जाने के बाद वीडियो को 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, यानी लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. लोग एयरलाइन कंपनी की ऐसी पहल की खूब तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि फ्लाइट में बोरिंग रूटीन के बजाय ये खूबसूरत तरीका काफी शानदार है. वहीं एक दूसरे यूजर ने एयर इंडिया को लिखा कि आपने हमारा दिल जीत लिया. एयरलाइन ने इस वीडियो को लेकर एक बयान में बताया कि इस वीडियो को गीतकार प्रसून जोशी, सिंगर शंकर महादेवन और डायरेक्टर भरतबाला के सहयोग से तैयार किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं