Man Pays Food Bill With Coins: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होता रहता है. अक्सर देखा जाता है कि लोग सोशल मीडिया पर एंटरटेंमेंट या एक्सपेरिमेंट के वीडियोज़ ज़्यादा शेयर करते हैं. अभी हाल ही में सिद्देश लोकारे नाम के एक शख्स ने एक प्रयोग किया है. इस प्रयोग में देखा जा सकता है कि वो होटल ताज में खाना खाने गया और जब बिल चुकाने की बारी आई तो उसने सिक्के निकाल कर दे दिए. यह वाकई में एक गज़ब का एक्सपिरेमेंट था. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स आपस में बंट गए. कोई इसे सही ठहरा है तो वहीं कुछ लोग इसे गलत मान रहे हैं.
पहले इस वीडियो को देखिए
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल ताज के बाहर खड़ा होता है. होटल में जाने के लिए वो जैकेट पहनता है फिर चिल्लर के साथ होटल ताज में जाता है. अंदर जाने के बाद वो अपने लिए फूड ऑर्डर करता है. भोजन में शख्स पिज्जा और मॉकटेल ऑर्डर करता है. खाना खाने के बाद वो बिल की मांग करता है. होटल के कर्मचारी आते हैं और बिल दे देते हैं. फिर वीडियो में देखा जा सकता है कि वो स्टाफ को सिक्के दे देता है.
इस एक्सपेरिमेंट के ज़रिए शख्स बताना चाहता है कि आप जैसे हो उसी हाल में रहो. हालांकि, कुछ यूज़र्स इसे सही मान रहे हैं, वहीं कुछ यूज़र्स को ये एक्सपेरिमेंट अच्छा नहीं लग रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं