Pakistan School Boy Video: सोशल मीडिया पर अक्सर छोटे बच्चों से जुड़े क्यूट वीडियोज वायरल होते ही रहते हैं, जो कई बार खूब हंसाते हैं और गुदगुदाते भी हैं. ऐसा ही एक पाकिस्तानी बच्चे का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहे इस बच्चे के बात करने के अंदाज को देखकर शायद आपको भी उस पर प्यार आ जाए, लेकिन उसकी बातों का एक सेंटेंस ऐसा भी है, जो सोशल मीडिया पर नए डिस्कशन का कारण भी बना हुआ है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का ये बच्चा बहुत बेबाक होकर खुद पुलिस वाले के पास गया है. ये बच्चा अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाना चाहता है. इस बीच पुलिस वाले और बच्चे के बीच में जो बातें होती हैं वो वायरल हो रही हैं.
चोरी की रिपोर्ट
बच्चे और पुलिस वाले के बीच बहुत देर तक बात होती रही. पुलिस वाले ने पूरे इत्मीनान के साथ बच्चे की सारी बातें सुनीं. ये बच्चा अपनी लोकल भाषा में पुलिस वाले से कहता है कि, उसका चिकन चोरी हो गया है, जिसकी रिपोर्ट उसे दर्ज करवानी है. उसकी पूरी बात सुनने के बाद पुलिस वाला कहता है कि, वो इस मामले की एफआईआर दर्ज करवा दे. पुलिस वाले की इस बात को बच्चा मान जाता है, लेकिन बाद में बहुत ही मासूमियत से एक सवाल पूछता है. बच्चे का सवाल होता है कि कंप्लेंट दर्ज कराने के लिए कितने पैसे लगेंगे, जिसके बाद पुलिस वाला उससे कहता है कि पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के कोई पैसे नहीं लगते. ये प्रोसेस पूरी तरह से फ्री है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट
बच्चे का ये रिएक्शन देखकर सोशल मीडिया पर उसकी क्यूटनेस की खूब तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग करप्शन पर भी सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि, 'बच्चा बहुत क्यूट और ब्रेव है.' एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'इस एज में ही उसे पता है कि कितना करप्शन है.' एक यूजर ने बच्चे की मासूमियत की भी तारीफ की और लिखा कि, 'उसकी मासूमियत ने दिल जीत लिया है.' कुछ यूजर ने ये भी लिखा कि, 'पुलिस को एकदम मुस्तैदी से बच्चे का चिकन ढूंढना चाहिए. और चोर को सबक भी सिखाना चाहिए.'
ये भी देखेंः- जवां दिखने के लिए 16 करोड़ का खर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं